Bihar

महागठबंधन में सीट बंटवारे पर बन गई सहमति, तेजस्वी यादव बोले- पटना में होगा ऐलान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बिहार में महागठबंधन में सीटों को लेकर चल रही खींचतान अब समाप्त हो गई है. सीट बंटवारे को लेकत बात बन गई है. कांग्रेस, राजद और लेफ्ट मिलकर बिहार में चुनाव लड़ेगी. जल्द ही पटना में सीटों का ऐलान किया जाएगा. बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मंगलवार की शाम कांग्रेस के राष्ट्रीय गठबंधन समिति के प्रमुख मुकुल वासनिक के साथ मीटिंग करने के बाद ये बात कही. इस बैठक में बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश सिंह, मोहन प्रकाश और केसी वेणुगोपाल भी मौजूद थे.

हमारा गठबंधन सबसे पुराना : तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने बैठक के बाद दिल्ली में कहा कि हमारा गठबंधन सबसे पुराना है, हम किसी भी परिस्थिति में साथ रहे हैं और चुनाव लड़े हैं. यह गठबंधन नहीं टूटेगा. बीजेपी को हराने के लिए हम हमेशा साथ, एकजुट और गोलबंद हैं. महागठबंधन में टूट होने की चल रही चर्चा पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये सारी खबरें एजेंडा के तहत चलाई जा रही है. हम लोगों में कहीं भी किसी भी चीज को लेकर दरार की बात नहीं आई हैं.

हमारा मेन एजेंडा भाजपा को रोकना : तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारा गठबंधन हर परिस्थिति में साथ है. हमारा मेन एजेंडा भाजपा को रोकना है, बिहार चौंकाने वाले नतीजे देगा. चुनाव के क्रम में हम लोगों में बातचीत चल रही है. हम लोगों में अंडरस्टैन्डिंग बन चुकी है. सबको सम्मानजनक डिटेन मिल रही हैं. जल्द ही पटना में इसका ऐलान किया जाएगा.

सीट बंटवारे को लेकर फंस रहा था पेंच

गौरतलब है कि राजद ने महगठबंधन में सीटों के औपचारिक बंटवारे से पहले ही अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को सिंबल बांटना शुरू कर दिया है. लालू यादव पहले फेज की चारों सीट सहित कई ने सीटों पर टिकट बांट दिए हैं. लेफ्ट पार्टियों ने भी कुछ सीटों पर उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है. जिसके बाद मामला उलझ गया.ब कांग्रेस ने इस पर एतराज भी जताया था. हालांकि दिल्ली में हुई इस बैठक के बाद मामला सुलझता हुआ दिख रहा है. तेजस्वी यादव ने दो-तीन दिनों में पटना में इसका ऐलान करने को कहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

12 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

14 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

14 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

18 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

18 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

21 घंटे ago