National

सांसदी गंवा चुकीं महुआ मोइत्रा की मुश्किलें और बढ़ीं, ED ने भेजा समन; पूछताछ के लिए बुलाया…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

पैसे के बदले सवाल पूछने के मामले में सांसदी गंवा चुकीं तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता महुआ मोइत्रा की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महुआ को 19 फरवरी को एजेंसी के सामने पेश होने के लिए समन जारी किया है। ईडी ने विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले में महुआ को पूछताछ के लिए बुलाया है।

पिछले साल बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ मोइत्रा पर महंगे गिफ्ट्स और पैसे लेने के बदले में कारोबारी दर्शन हीरानंदानी के इशारे पर अडानी समूह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने के लिए लोकसभा में सवाल पूछने का आरोप लगाया था। महुआ पर राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने का भी आरोप लगा था। इसके बाद यह मामला एथिक्स कमेटी में भेज दिया गया था, जहां पर महुआ दोषी पाई गई थीं। इसके बाद महुआ को लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया था।

महुआ को समन भेजे जाने के मामले पर ईडी से जुड़े अधिकारी ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा को फेमा उल्लंघन मामले में 19 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया है। संसद की एथिक्स कमेटी द्वारा दोषी ठहराई गईं महुआ ने किसी भी गलत काम से इनकार किया है और दावा किया कि उन्हें निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि उन्होंने अडानी समूह के सौदों पर सवाल उठाए थे।

मोइत्रा ने नवंबर में ‘एक्स’ पर लिखा था कि न तो लोकपाल ने लोकपाल कानून के तहत अपनी वेबसाइट पर मामले से जुड़ा कोई आदेश अपलोड किया है और न ही सीबीआई ने आधिकारिक रूप से कुछ बताया है। हमेशा के मीडिया सर्कस की तरह सूत्र पत्रकारों को जानकारी दे रहे हैं। उम्मीद है कि मुझे निशाना बनाने से पहले 13,000 करोड़ रुपये का अडानी कोयला घोटाला सीबीआई की प्रारंभिक जांच का विषय बनेगा।

वहीं, महुआ मोइत्रा ने सदन में सवाल पूछने में भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सीबीआई की प्रश्नावली पर अपना जवाब भेज दिया। अधिकारियों ने बताया है कि सीबीआई प्रतिक्रिया पर गौर कर रही है जिसके बाद वह भ्रष्टाचार रोधी लोकपाल को एक रिपोर्ट भेजेगी, जिसने मामला एजेंसी को भेजा था। एजेंसी लोकपाल के निर्देश पर मोइत्रा के खिलाफ आरोपों की प्रारंभिक जांच कर रही है। उन्होंने बताया, समझा जाता है कि सीबीआई ने मामले के सिलसिले में वकील जय देहाद्राई और कारोबारी दर्शन हीरानंदानी से भी पूछताछ की है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

5 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

6 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

19 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

19 घंटे ago