समस्तीपुर/खानपुर :- समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दिनमानपुर दक्षिणी पंचायत के खतुआहा निवासी सत्यम कुमार ने प्रथम प्रयास में ही पैरामिलिट्री फोर्स एवं इनकम टैक्स में नौकरी हासिल कर अपने परिवार और गांव का नाम रौशन किया है। सत्यम के पिता अजीत झा साधारण किसान है माता रिंकू देवी गृहणी है। सत्यम कुमार ने आयकर विभाग में सेवा देने की बात कही है।
बता दें की केंद्र सरकार द्वारा आयोजित रोजगार मेला में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा सत्यम कुमार को इनकम टैक्स का नियुक्ति पत्र दिया गया। पटना आयकर मुख्यालय के अंतर्गत उन्हें समस्तीपुर आयकर कार्यालय में पोस्टिंग दिया गया, जो की इनका गृह जिला भी हैं। सत्यम कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि माता-पिता और परिवार जनों के आशीर्वाद से ये सफलता मिली हैं। सत्यम कुमार का कहना है कि वह आगे भी राष्ट्र हित के लिए अपने कर्तव्यों का अच्छे से निर्वहन करने के लिए पढ़ाई जारी रखेंगे।
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…