Bihar

पटना में बेकाबू थार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत; गाड़ी में बैठे युवक के सीने के आर-पार हुआ लोहे का ग्रिल

राजधानी पटना के पाटलिपुत्र इंडस्ट्रीयल एरिया के समीप गुरुवार की शाम अटल पथ के सर्विस लेन में तेज रफ्तार थार (जीप) ने एक साइकिल सवार को रौंद दिया। घटनास्थल पर ही साइिकल सवार की मौत हो गई। हादसे के वक्त जीप की रफ्तार इतनी अधिक थी कि सड़क के किनारे लगा लोहे का ग्रिल गाड़ी के शीशे से होते हुए अगली सीट पर बैठे शख्स के सीने के आरपार हो गई। कटर की मदद से ग्रिल को काटकर युवक को गाड़ी से बाहर निकाला गया। उसे इलाज के लिए पुलिस पीमएसीएच ले गई। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

दीघा थाना इलाके के मखदुमपुर गेट संख्या 88 निवासी कामाख्या प्रसाद आचार्य (70) साइकिल से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान दीघा की तरफ से बेलगाम एक थार जीप सर्विस लेन में घुसी और साइकिल सवार को रौंद दिया, जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जीप की रफ्तार इतनी अधिक थी कि फुटपाथ पर लगे लोहे के ग्रिल को तोड़ते हुए कुछ दूर तक चली गई। इसी दौरान लोहे का एक एंगल शीशा को फोड़ते हुए आगे बैठे हर्ष नाम के युवक के सीने के आरपार हो गई। इसे देख चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए और तुरंत पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएमसीएच भेज दिया। उसके बाद पुलिस कर्मियों ने कटर मंगाकर युवक के सीने में धंसा लोहे को काटकर उसे गाड़ी से बाहर निकाला। इस बीच वहां एम्बुलेंस भी पहुंच गई थी। गंभीर स्थिति में उसे इलाज के लिए पीएमसीएच ले जाया गया। घायल युवक दानापुर के गोला रोड निवासी अभय सिंह का भतीजा बताया जा रहा है।

100 से अधिक थी जीप की रफ्तार

घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि थार मेन रोड से अचानक सर्विसलेन में घुस गई। उसकी रफ्तार सौ किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक थी। दुर्घटना के बाद उसमें बैठे दो-तीन लोग निकल कर फरार हो गए। यातायात पुलिस ने थार को जब्त कर लिया है। डीएसपी कोतवाली कृष्ण कुमार प्रसाद ने बताया कि यह गाड़ी किसकी है इसकी जांच की जा रही है। हादसे के वक्त गाड़ी चला रहे शख्स की पहचान की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

1 घंटा ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

1 घंटा ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

15 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

15 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

15 घंटे ago