National

ममता-नीतीश से मिले धोखे के बाद राहुल को मिला अखिलेश का साथ, कांग्रेस के न्योता को सपा ने स्वीकारा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

16 फरवरी को राहुल गांधी की न्याय यात्रा बिहार के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया था। कांग्रेस से मिले निमंत्रण को समाजवादी पार्टी ने स्वीकार कर लिया है। अब राहुल गांधी की न्याय यात्रा में अखिलेश यादव शामिल होंगे।

अमेठी या रायबरेली में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अखिलेश यादव शामिल होंगे और राहुल गांधी के साथ सभा को भी संबोधित करेंगे। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और बिहार में नीतीश कुमार से मिले धोखे के बाद अब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का साथ मिलने से कांग्रेस को राहत मिली है।

बताया जाता है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने 16 फरवरी को चंदौली के सैयदाजा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में होने वाली सभा में शामिल होने के लिए अखिलेश यादव को न्योता भेजा था। लेकिन यह बात सामने आ रही है कि अखिलेश यादव अमेठी या रायबरेली में कांग्रेस की न्याय यात्रा में शामिल होंगे।

अखिलेश यादव ने खरगे को पत्र लिखकर कहा कि आपका भारत जोड़ो न्याय यात्रा में सम्मिलित होने का निमंत्रण मिला। उत्तर प्रदेश में इस यात्रा की सफलता की अनन्त शुभकामनाये। हम व्यक्तिगत रूप से रायबरेली या अमेठी में शामिल होंगे। आशा है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश करके पीडीए की रणनीति से जुड़ेगी और हमारे सामाजिक न्याय और परस्पर सौहार्द के आंदोलन को और आगे ले जाएगी। इंडिया की टीम और पीडीए की रणनीति जीत का नया इतिहास लिखेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

6 घंटे ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

6 घंटे ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

7 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

7 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

13 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

14 घंटे ago