National

NDA में वापसी के बाद नरेंद्र मोदी से मिले नीतीश कुमार, आगे अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम आवास में दोनों नेताओं के बीच करीब 30 मिनट तक बातचीत हुई। हालांकि पीएम मोदी से मुलाकात करने के बाद नीतीश कुमार ने मीडिया के साथ कोई बातचीत नहीं की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद नीतीश कुमार आज गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अ

ध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मिलेंगे। बिहार में सत्ता समीकरण बदलने और करीब डेढ़ साल पर एनडीए में वापसी के बाद पीएम-सीएम की यह मुलाकात बेहद खास माना जा रहा है।

बता दें कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में 28 जनवरी को बिहार में फिर से एनडीए की सरकार सत्ता में काबिज हुई थी। सरकार गठन के दस दिन बाद नीतीश कुमार पहली बार दिल्ली गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी यह मुलाकात करीब छह महीने के बाद हुई। इससे पहले नौ सितंबर, 2023 को दिल्ली में जी-20 सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी। तब, बिहार में महागठबंधन की सरकार थी। पीएम-सीएम के बीच मुलाकात की तस्वीर उस समय राजनीतिक सुर्खियां बनी थीं।

इंडिया गठबंधन के आकार लेने और पटना में पहली बैठक को संयोजित करने के बाद हुई इस भेंट के सियासी मायने भी तब निकाले जाने लगे थे। हालांकि, नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के नाते राष्ट्रपति द्वारा अतिथियों के सम्मान में दिये गये भोज में शामिल होने को महज शिष्टाचार करार देकर अटकलों को खारिज कर दिया था।

नीतीश कुमार साढ़े 17 महीने के बाद एनडीए में वापस आये हैं। एनडीए सरकार में बतौर मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद पीएम से हुई उनकी मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया है। हालांकि, वर्तमान परिस्थिति में दोनों नेताओं का मिलना कई मायनों में अहम है। सामने लोकसभा चुनाव है। पिछला लोकसभा चुनाव भी एनडीए में रहकर ही जदयू लड़ा था। उस चुनाव में बिहार की 40 में 39 सीटें एनडीए के खाते में आई थी। इस बार एनडीए के घटक दलों की तस्वीर भी 2019 की तुलना में बदली है। जदयू-भाजपा के आलावा एनडीए में हम, रालोसपा और लोजपा के दो गुट भी साथ हैं। ऐसे में सीट बंटवारे को लेकर क्या रणनीति होगी, इस पर भी भाजपा नेतृत्व से सीएम की बात हो सकती है।

वर्तमान में सीएम जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। दूसरी, अहम बात है बिहार में 12 फरवरी से बजट सत्र आरंभ हो रहा है और पहले ही दिन नीतीश सरकार को विश्वास मत हासिल करना है। गौरतलब है कि नीतीश कुमार की अपनी राजनीति है। कहते भी रहे हैं कि किसी पर ऐसा कभी नहीं बोलना चाहिए कि आमने-सामने होने पर मुंह बचाकर निकलना पड़े। वे इसपर अमल भी करते हैं। नौ अगस्त, 2022 को भाजपा से अलग होने के बाद महागठबंधन सरकार में रहते हुए भी उन्होंने कभी पीएम मोदी पर सीधा प्रहार नहीं किया।

Avinash Roy

Recent Posts

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

10 मिनट ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

21 मिनट ago

कृषि अधिकारी और ड्राइवर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, एक महीने पहले पुराने वाले के घूस लेते धराने के बाद इनको मिला था प्रभार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक बार फिर कृषि विभाग में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने…

37 मिनट ago

नीट छात्रा के परिजनों को मिलेगी पुलिस सुरक्षा, जान से मारने की धमकी के बाद ऐक्शन

पटना में नीट छात्रा की मौत के मामले की अभी सीबीआई जांच कर रही है।…

57 मिनट ago

बिहार में बेखौफ अपराधियों ने ASI को मारी गोली, जवाबी कार्रवाई मे अपराधी भी हुआ घायल

बिहार में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने की तमाम कोशिशें कर रही है लेकिन अपराधी…

2 घंटे ago

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

5 घंटे ago