अयोध्या में 22 जनवरी को होनेवाली भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठा का उत्साह पूर्वी चंपारण के पौराणिक स्थल सीताकुंडधाम में भी दिख रहा है। भगवान राम और माता सीता के रात्रि विश्राम का गवाह सीताकुंडधाम के लोग इस अवसर को खास बनाने की तैयारी में जुटे हैं। प्राण प्रतिष्ठा के दिन सीताकुंडधाम और आसपास के क्षेत्र में घी के 51 हजार दीये जलाने की तैयारी है।
मधुबन बेदिवन पंचायत के पूर्व मुखिया रामकुमार तिवारी व पिपरा के व्यवसायी सोनू जायसवाल ने बताया कि आगामी 10 जनवरी को सीताकुंड धाम परिसर में एक सभा का आयोजन होगा। इसमें सियाराम दीपावली मनाने के साथ-साथ अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा बनाई जाएगी।
पूर्व मुखिया रामकुमार तिवारी आयोजन की तैयारी के लिए जनसंपर्क कर रहे हैं। वहीं, चिंतामणपुर पंचायत के पूर्व मुखिया ललन प्रसाद, बाबू टोला गांव के सुग्रीव सिंह, पिपरा के व्यवसायी शंभू प्रसाद रुंगटा, सोनू जायसवाल, दिनेश मद्धेशिया आदि भी कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारी में लगे हैं। चाप गांव के अभय कुमार, श्री नारायण सिंह, रामाज्ञा कुंवर, अरुण सिंह आदि कहते हैं कि सीताकुंड धाम में एक दिन भगवान राम व सीता की बारात रुकी थी। आज अयोध्या में जब भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का अवसर है। उस समय सीताकुंड धाम में ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। इसको लेकर ग्रामीण एकजुट हैं।
सीता कुंड को लेकर लोगों की मान्यता है कि त्रेता युग में भगवान राम व सीता के विवाह के उपरांत मिथिला से अयोध्या लौट रही बारात का रात्रि विश्राम सीताकुंड धाम में हुआ था। जनश्रुतियों के अनुसार, उस दिन भगवान राम व सीता के विवाह की चौथारी का कंगन खोलने की रस्म सीताकुंड में ही आयोजित की गई थी।
मान्यताओं के अनुसार, भगवती सीता ने उस अवसर पर यहां भगवान शिव की एक अलौकिक लिंग की स्थापना की थी जो आज गिरिजा नाथ महादेव मंदिर के रूप में प्रतिष्ठित है। लगभग आधा किलोमीटर गोलाकार क्षेत्र में स्थित सीताकुंड धाम के बीचोंबीच भगवती सीता के स्नान के लिए एक कुंड का निर्माण किया गया था, जिसे सीता कुंड कहा जाता है। यहां रामनवमी के अवसर पर रामनवमी मेला लगता है।
समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…
समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…
समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…