संसद के शीतकालीन सत्र के नौवें दिन गुरुवार की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने संसद सुरक्षा चूक के मामले में हंगामा किया। राज्यसभा में TMC सांसद डेरेक ओ’ब्रायन वेल में आ गए, जिससे स्पीकर जगदीप धनखड़ नाराज हो गए। उन्होंने डेरेक को सदन से बाहर जाने को कहा। इसके बाद डेरेक को बचे हुए सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया।
वहीं, लोकसभा में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा सांसदों को ध्यान रखना होगा कि वे ऐसे लोगों को संसद में दाखिल होने का पास न दें, जिनकी वजह से अराजकता फैलने का डर हो। लोकसभा स्पीकर ने विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच सभी को आश्वासन दिलाया कि सबकी सुरक्षा की जिम्मेदारी उनकी है।
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सांसद नारेबाजी करने लगे
जैसे ही स्पीकर ओम बिड़ला लोकपभा पहुंचे तो विपक्षी सांसदों ने संसद की सुरक्षा को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफ की मांग की। ओम बिड़ला ने सभी को शांति बनाए रखने को कहा। उन्होंने कहा कि कल हुई घटना से सभी चिंतित हैं, ये घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी और इस पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने सभी को विश्वास दिलाया कि लोकसभा अध्यक्ष होने के नाते सबकी सुरक्षा की जिम्मेदारी उनकी है।
वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा कि सभी ने कल की घटना की निंदा की है। स्पीकर ने मामले का संज्ञान ले लिया है। हमें सतर्क रहना होगा कि हम संसद में दाखिल होने के लिए किसे पास मुहैया कर पाते हैं। सांसदों को ध्यान रखना होगा कि ऐसे लोगों को पास न दें जो अराजक माहौल पैदा कर सकें। भविष्य में सारी सावधानी बरती जाएगी।
समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…
समस्तीपुर : शहर के कृष्णा टॉकीज के पास 11 केवी विद्युत लाइन का तार बदलने…
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…