National

बिहार की नीना सिंह बनी CISF की पहली महिला महानिदेशक, इतिहास में दर्ज होगा नाम

सीआईएसएफ महानिदेशक नीना सिंह साल 2021 में CISF से जुड़ी थीं. नीना सिंह CISF की स्पेशल DG की पोस्ट पर थीं. 31 जुलाई 2024 तक वह CISF के महानिदेशक के पद पर बनी रहेंगी. नीना सिंह 2013 से 2018 के बीच CBI की जॉइंट डायरेक्टर पद पर थीं.

CISF की पहली महिला चीफ नीना सिंह:

इस दौरान उन्होंने कई हाई प्रोफाइल केस पर भी काम किया. साल 2020 में उन्हें अति उत्कृष्टता सेवा मेडल से भी सम्मानित किया गया था. नीना सिंह नोबेल विजेता अभिजीत बनर्जी और एस्थर डुफ्लो के साथ दो रिसर्च पेपर भी लिख चुकी हैं.अब आईपीएस अधिकारी नीना सिंह, सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) की महानिदेशक का पद संभालेंगी.

बिहार की नीना ने रचा इतिहास:

सीआईएसएफ की जिम्मेदारी संभालने वाली वह भारत की प्रथम महिला बन गईं हैं. नीना सिंह बिहार से हैं. उन्होंने पटना वीमेंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से पढ़ाई की हैं. इसके बाद उन्होंने हार्वर्ड युनिवर्सिटी से लोक प्रशासन में मास्टर की डिग्री भी हासिल की है. इससे पहले राजस्थान कैडर की 1989 बैच की IPS ऑफिसर नीना सिंह राजस्थान पुलिस की पहली महिला DG भी रह चुकी हैं.

निभा चुकी हैं कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां:

नीना सिंह 2000 में राजस्थान महिला आयोग के सदस्य सचिव के रूप में तैनात थीं. इस दौरान उन्होंने महिलाओं के लिए आउटरीच प्रोग्राम डिजाइन किया था. इसमें आयोग के मेंबर अलग-अलग जिलों में जाकर महिलाओं से बात कर उनकी परेशानियों को हल करने की कोशिश करते थे. नीना सिंह ने 2005-2006 में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के लिए पुलिस स्टेशनों को पब्लिक के लिए सहज बनाने के प्रोजेक्ट पर काम किया था.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

10 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

11 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

11 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

11 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

17 घंटे ago