National

बिहार आ रही वैशाली एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, 19 लोग झुलसे, 12 घंटे के भीतर इटावा में दूसरा हादसा

उत्तर प्रदेश के इटावा में दिल्ली-सहरसा वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12554) के एस 6 कोच में भीषण आग लग गई। जिससे लगभग 19 लोग झुलस गए। यह हादसा उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। इस तरह इटावा में 12 घंटे के भीतर हुआ यह दूसरा हादसा है। इससे पहले बुधवार को नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस के S-6 कोच में आग लग गई थी। यात्रियों ने ट्रेन से कूदकर अपनी जान बचाई थी। यह हादसा इटावा के सराय भूपत रेलवे स्टेशन के पास हुआ।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के इटावा में गुरुवार तड़के दिल्ली-सहरसा वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कोच में आग लगने से कम से कम 19 लोग झुलस गए। हादसे पर रेलवे के सीओ उदय शंकर ने कहा कि ट्रेन दिल्ली से बिहार के सहरसा जा रही थी। तभी रात करीब 2:30 बजे पेंट्री कार के पास एस6 कोच में आग लगने की सूचना मिली। हालांकि यह पता नहीं चल पाया कि आग क्यों लगी।

बाल्टी से आग बुझाने की कोशिश करने लगे लोग

रिपोर्ट के अनुसार, घटनास्थल पर कुछ लोग पानी की बाल्टियों से आग को बुझाने की कोशिश कर रहे थे। शंकर ने आगे कहा कि, आग पेंट्री कार के पास कोच में लगी। हादसे में 19 लोग झुलस गए हैं। अभी इस बात का पता लगाया जा रहा है कि आग क्यों लगी? शंकर ने आगे बताया कि सांस लेने में परेशानी होने के कारण 11 लोगों को पीजीआई रेफर किया गया है। बाकी 8 लोगों को झुलसने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

12 घंटे में आग लगने की दूसरी घटना

बता दें कि इटावा में ट्रेन में आग लगने की यह दूसरी घटना थी। बुधवार को नई दिल्ली-दरभंगा सुपरफास्ट एक्सप्रेस की तीन बोगियों में आग लग गई थी। अधिकारियों ने बताया कि घटना में कुछ लोग मामूली रूप से झुलस गए थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), इटावा ने कहा कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेन में क्षमता से कहीं ज्यादा यात्री सवार थे। आग लगते ही कई यात्री चलती ट्रेन से कूद पड़े थे। बता दें कि झठ पूजा के कारण ट्रेन में यात्रियों की भीड़ है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

7 मिनट ago

कंगना रनौत ने कहा- “टपोरी की तरह आते हैं राहुल गांधी, हम सभी महिलाओं को शर्मिंदगी महसूस होती है”

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा…

25 मिनट ago

जदयू विधायक विभा देवी के बेटे की हादसे में दर्दनाक मौत, अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई थार

बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…

2 घंटे ago

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

10 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

10 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

11 घंटे ago