National

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन का खाना खाकर बीमार हुए 40 यात्री; अस्पताल में भर्ती होने की आई नौबत

चेन्नई से पुणे जाने वाली भारत गौरव यात्रा ट्रेन में 40 लोग फुड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। पैसेंजर्स ने आरोप लगाया कि मंगलवार रात करीब 10:45 बजे उन्होंने खाना खाया, जिसके बाद सभी को उल्टी और दस्त होने लगी।

पैसेंजर्स ने इसकी शिकायत ट्रेन में मौजूद रेलवे कर्मचारियों से की। पुणे रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर्स को प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उन्हें पुणे के सुसून अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी यात्रियों की हालत स्थिर है।

NCP सांसद सुप्रिया सुले ने जांच की मांग की

NCP सांसद सुप्रिया सुले ने मामले को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन में चिंताजनक घटना सामने आई है। ट्रेन के 40 यात्रियों को फूड प्वाइजनिंग का शिकार होना पड़ा।

अगर रेलवे की तरफ से यात्रियों को खाना दिया गया था तो इसकी जांच जरूरी है। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तुंरत उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से आग्रह है कि वे इस मामले को पूरी गंभीरता से देखें और यात्रियों की सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाएं।

रेलवे ने कहा- रेलवे या IRCTC स्टाफ ने खाना सप्लाई नहीं किया

इधर, रेलवे ने घटना को लेकर कहा कि सभी पैसेंजर्स को प्राइवेट फुड कॉन्ट्रैक्टर से खाना मंगवाया था। रेलवे या IRCTC स्टाफ ने खाना सप्लाई नहीं किया था। मामले की जानकारी मिलने के फौरन बाद पुणे रेलवे स्टेशन पर देर रात रेलवे और प्राइवेट हेल्थ एजेंसी के 40 स्टाफ ने सभी यात्रियों की जांच की। सभी की हालत स्थिर होने के बाद उन्हें प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार बदमाश मुंशी गिरफ्तार, एक का हो चुका है एनकाउंटर, दो अन्य कुख्यात की तलाश जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…

39 मिनट ago

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

3 घंटे ago

कंगना रनौत ने कहा- “टपोरी की तरह आते हैं राहुल गांधी, हम सभी महिलाओं को शर्मिंदगी महसूस होती है”

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा…

4 घंटे ago

जदयू विधायक विभा देवी के बेटे की हादसे में दर्दनाक मौत, अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई थार

बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…

5 घंटे ago

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

13 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

14 घंटे ago