Samastipur

समस्तीपुर: बागमती नदी के नामापुर घाट पर उच्च स्तरीय पुल का हुआ शिलान्यास, 26 करोड़ 45 लाख 76 हजार रुपये की लागत से होगा निर्माण

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर के कल्याणपुर प्रखंड से गुजरने वाली बागमती नदी पर नामापुर घाट पर वर्षो से पुल निर्माण की मांग का रास्ता अब साफ हो गया है। बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने आज इस पुल निर्माण का शिलान्यास किया। पुल निर्माण का कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। बताते चले कि इस उच्च स्तरीय RCC के अलावे पूसा प्रखंड के कई इलाकों का दरभंगा जिले के सीधा संपर्क जुड़ जाएगा।

इस पुल का राष्ट्रीय राजमार्ग से कनैक्टिविटी होने से इलाके के किसानों के साथ साथ दरभंगा मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए जाने वाले मरीजों को भी काफी सहूलियत मिल सकेगी। लगभग 26 करोड़ 45 लाख 75 हजार रुपये की लागत से पुल का निर्माण कराया जा रहा है, जिसका काम दो वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा।

वर्षो से बागमती नदी पर पुल की मांग कर रहे गांव के लोगों ने स्थानीय विधायक सह विधानसभा उपाध्यक्ष को धन्यवाद देते हुए कहा कि हर वर्ष बाढ़ की वजह से नामापुर सहित आप पास के इलाकों का संपर्क प्रखंड मुख्यालय से कट जाता था। नाव से आवागमन के दौरान कई बार लोगों को दुर्घटना का शिकार होना पड़ा है। अब पुल निर्माण होने से लोगों को बहुत सहुलियत हो जायेगी।

वहीं इस मौके पर विधान सभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने कहा कि नामापुर घाट पर बागमती नदी पर स्थानीय लोगों के द्वारा वर्षो से पुल की मांग की जा रही थी। पुल नहीं होने से नामापुर के साथ साथ अन्य गांव के लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। उच्च स्तरीय पुल बन जाने से इस इलाके के लोगों का एनएच से कनैक्टिविटी होने से दरभंगा और नेपाल की दुरी कम हो जाएगी। इससे कल्याणपुर प्रखंड के किसानों के साथ-साथ इलाज के लिए DMCH जाने वाले मरीजों को बहुत सुविधा हो जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

4 मिनट ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

54 मिनट ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

24 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

1 दिन ago