National

सोना असली है या नकली? इस App से करें आसानी से चेक नहीं लगा पाएगा कोई चूना…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

Check Gold Jewellery with This App: त्योहारों का मौसम है। शादी का सीजन भी अब करीब आ गया है। हममें से कई लोगों के लिए सोना खरीदने का समय आ गया है। हालाँकि, अक्सर लोगों को यह चिंता रहती है कि जो ज्वेलरी हमने खरीदी है वह शुद्ध है या नहीं। सोना खरीदने वालों की मदद के लिए भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के पास ‘बीआईएस केयर ऐप’ नाम से एक ऐप है।

‘बीआईएस केयर’ ऐप सभी आईएसआई और हॉलमार्क-प्रमाणित सोने और चांदी के आभूषणों को ट्रैक करने में मदद कर सकता है। यह ऐप ग्राहकों को रियल टाइम हॉलमार्क वाले सोने के आभूषणों की शुद्धता को वेरीफाई करने की अनुमति देता है। यह ऐप एंड्रॉयड यूजर्स के साथ-साथ Apple iPhone यूजर्स दोनों के लिए उपलब्ध है।

ऐसे BIS ऐप पर चेक करें की आप जो सोना खरीद रहे हैं वो प्यूर है या नहीं।

Google Play और App Store से ऐसे डाउनलोड करें ‘BIS Care’ App

एंड्रॉyड और आईफोन यूजर्स अपने संबंधित ऐप स्टोर, Google Play Store और Apple App Store से ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। दोनों ऐप स्टोर पर ऐप को 4 स्टार से ज्यादा रेटिंग मिली हुई है। बीआईएस वेबसाइट एफएक्यू के अनुसार, छह श्रेणियों में सोने के आभूषणों की हॉलमार्किंग की अनुमति है: 14K, 18K, 20K, 22K, 23K और 24K।

‘BIS Care’ ऐप का उपयोग कैसे करें

बीआईएस केयर ऐप यूजर्स को आईएसआई और हॉलमार्क क्वालिटी-सर्टिफाइड प्रोडक्ट की क्वालिटी चेक करने और उनके बारे में जानने की अनुमति देता है। इसके लिए यूजर को ऐप पर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद करने होंगे ये स्टेप्स फॉलो:

* वेरीफाई लाइसेंस डिटेल्स पर क्लिक कर प्रोडक्ट की प्रामाणिकता की जांच करें।

* वेरीफाई HUID का उपयोग करके एचयूआईडी नंबर के साथ हॉलमार्क वाले आभूषण आइटम की प्रामाणिकता की जांच करें। यहां HUID का मतलब हॉलमार्क विशिष्ट पहचान संख्या है। ध्यान रखें कि बिल पर छह अंकों वाले एचयूआईडी कोड का उल्लेख अनिवार्य नहीं है, इसलिए आपको खरीदारी वाले स्टोर से इसे जांचना पड़ सकता है।

* इसके बाद ‘Know your Standards’ पर क्लिक करें।

Avinash Roy

Recent Posts

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

1 घंटा ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

2 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

3 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

3 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

13 घंटे ago