National

Post Office Small Saving Scheme में करें पैसा जमा, केवल इतने कम समय में सरकार करेंगी पैसा डबल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

Post Office Small Saving Scheme में सरकार के द्वारा ग्राहकों को बेहतर ब्याज दिया जा रहा है. सरकार के द्वारा पोस्टल बैंक को एक तरफ जहां अपग्रेड करके कॉमर्शियल बैंकों की श्रेणी में खड़ा किया जा रहा है. पोस्ट ऑफिस में कई ऐसे बेहतरीन प्लान हैं जो आपको सुरक्षित निवेश के साथ बेहतर ब्याज दे सकते हैं. वर्तमान परिवेश में एक तरफ जहां बदलते वक्त में लोग शेयर मार्केट (Share Market), म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) , गोल्ड-सिल्वर जैसे निवेश के विकल्प हैं. वहीं वहीं पोस्ट ऑफिस की ये योजना सरकार के लिए भरोसे के साथ सुरक्षित निवेश है. ऐसी एक स्माल सेविंग स्कीम है किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra). हाल ही में केंद्र सरकार के द्वारा इस स्कीम में बड़े बदलाव किए गए हैं. इससे ग्राहकों को ज्यादा मुनाफा होने की संभावना है.

स्कीम के ब्याज दरों में हुई बढ़ोत्तरी

केंद्र सरकार के द्वारा किसान विकास पत्र सेविंग स्कीम के ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की गयी है. इस बदलाव के बाद लोगों के पैसे डबल करने की अवधि कम हो जाएगी. पहले इस स्कीम में निवेश करने वाले ग्राहकों को 6.9 फीसदी ब्याज मिलता था. वहीं अब ब्याज दर बढ़कर 7 फीसदी हो गया है. सरकार के द्वारा बढ़ायी गयी ये दर अक्टूबर के महीने से लागू होगी. इस स्कीम को किसी भी पोस्ट ऑफिस से लिया जा सकता है.

123 महीने में पैसा होगा डबल

Kisan Vikas Patra में निवेश करने वाले ग्राहकों को नए ब्याज दर के मुताबिक पैसा दोगुना करने के लिए कम से कम 123 महीने का इंतजार करना होगा. वहीं पहले के ब्याज दर के मुताबिक पैसा डबल होने में 124 महीने का वक्त लगता है. ऐसे में निवेशक को पैसे दोगुना करने के लिए एक महीने कम का इंतजार करना पड़ेगा. इस स्कीम में निवेश आप अपने बच्चों के नाम से ज्वाइंट अकाउंट बनाकर भी कर सकते हैं. इसके लिए उनकी उम्र 10 वर्ष से उपर होनी चाहिए. इसके अलावे 18 वर्ष से उपर का कोई भी व्यक्ति ज्वाइंट या सिंगल अकाउंट खुलवा सकते हैं. इस स्कीम में आप कम से कम एक हजार रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं. हालांकि बड़ी बात ये है कि निवेश पर ग्राहक को किसी तरह का टैक्स में फायदा नहीं मिलेगा. इसके साथ ही, मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि अगर टैक्स स्लैब में आती है तो भी इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत टैक्स में फायदा नहीं मिलेगा.

किसान विकास पत्र क्या है :

किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra) एक सरकारी निवेश योजना है जो भारत सरकार द्वारा प्रबंधित की जाती है. इस योजना के तहत व्यक्तियों को एक निश्चित अवधि के लिए धन निवेश करने का अवसर प्रदान किया जाता है, और अवधि के समापन पर मूल राशि दोगुनी हो जाती है. किसान विकास पत्र एक विश्वसनीय निवेश विकल्प है जो व्यक्तियों को धन निवेश करने और उनके लिए वित्तीय सुरक्षा प्राप्त करने का मौका देता है. तो यह एक ऐसी योजना है जो व्यक्तियों को अपने पैसों को सुरक्षित रूप से निवेश करने के लिए उत्साहित करती है.

कुछ महत्वपूर्ण बिंदुएं Kisan Vikas Patra के बारे में हैं:

निवेश की अवधि: इस योजना की अवधि 2.5 साल (30 महीने) होती है.

निवेश राशि: किसान विकास पत्र में न्यूनतम निवेश राशि को निर्धारित किया जाता है, जो विभिन्न समयों पर बदल सकती है.

ब्याज दर: ब्याज दरें विभिन्न वर्गों के लिए अलग-अलग हो सकती हैं और इसे सरकार निर्धारित करती है.

टैक्स: Kisan Vikas Patra के लाभ का ब्याज कर योजना के अनुसार व्यक्त किया जाता है.

पासबुक: निवेशक को एक पासबुक प्रदान किया जाता है, जिसमें उनके निवेश की जानकारी उपलब्ध होती है.

निवेश पूरा होने पर राशि का लाभ: निवेशक निवेश की अवधि के समापन पर मूल राशि का दोगुना लाभ प्राप्त करता है.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

6 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

7 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

10 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

12 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

16 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

17 घंटे ago