National

NCERT की किताब में बदलेगा देश का नाम, INDIA नहीं अब होगा भारत… मिल गई है मंजूरी

NCERT की किताबों में अब जल्द ही हर जगह से INDIA शब्द की जगह भारत का इस्तेमाल किया जाएगा. नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) पैनल के सामने इससे संबंधित प्रस्ताव पेश किया गया था, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकर कर लिया गया. एनसीईआरटी समिति ने सभी स्कूलों की बुक्स में इंडिया की जगह ‘भारत’ लिखने की सिफारिश की है.

यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब केंद्र को आधिकारिक दस्तावेजों में इंडिया की जगह ‘भारत’ लिखने पर विपक्ष की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया मिल रही है. पहली बार इस तरह से नाम बदलने का काम ASEAN Program के निमंत्रण में किया गया था, जिसमें पीएम मोदी को ‘भारत के प्रधानमंत्री’ लिखा गया था.

हालांकि, इंडिया बनाम भारत विवाद में तेजी तब आई जब राष्ट्रपति भवन ने ‘भारत के राष्ट्रपति’ की ओर से 9 सितंबर को जी20 रात्रिभोज के लिए निमंत्रण भेजा. इन सबके बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि ‘भारत’ शब्द का अर्थ संविधान में परिलक्षित होता है.

क्या है इंडिया बनाम भारत का पूरा विवाद?

देश के नाम को लेकर विवाद तब से खड़ा हुआ है जब से विपक्षी गठबंधन ने अपना नाम का ऐलान किया. विपक्ष की तरफ से बनाए गए गठबंधन को ‘INDIA’ नाम दिया गया है. इसके बाद इस विवाद की शुरुआत कांग्रेस के उस आरोप से हुई है, जिसमें कहा गया कि जी20 समिट के डिनर के निमंत्रण पत्र में President Of Bharat लिखा है, जबकि इसे President Of India होना चाहिए.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

5 घंटे ago

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

6 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

10 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

1 दिन ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

1 दिन ago