Bihar

शिक्षक अभ्यर्थियों के भारी विरोध के बाद BPSC अध्यक्ष का बयान- सभी विषयों का कट ऑफ जारी किया जाएगा

बिहार में शिक्षकों की भर्ती के लिए हुई परीक्षा के रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप पर बिहार सरकार बैकफुट पर आती दिख रही है। शिक्षक अभ्यर्थियों के भारी विरोध के बाद बीपीएससी ने बड़ा एलान किया है। बीपीएससी के चेयरमैन अतुल प्रसाद ने कहा है कि जल्द ही सभी विषयों का कट ऑफ जारी किया जाएगा।

अतुल प्रसाद ने साफ कहा है कि जो रिजल्ट जारी किया गया है, वह अंतिम नहीं है। जारी किए गए रिजल्ट में से अयोग्य की छंटनी भी होगी और उसके बाद खाली हुई सीटों पर सप्लीमेंट्री रिजल्ट भी जारी किया जाएगा। इसके साथ ही अध्यक्ष ने यह भी कहा है कि अंदाज पर आकलन नहीं कर, लोग कट ऑफ का इंतजार करें। आयोग बहुत जल्द शिक्षक भर्ती परीक्षा के सभी पेपर का कट-ऑफ जारी करेगा।

बता दें कि बिहार लोक सेवा आयोग ने अब तक प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक वर्ग के लिए परीक्षा देने वाले शिक्षक अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी कर दिया है। सबसे पहले उच्च माध्यमिक के रिजल्ट जारी किए गए। इसके बाद प्राइमरी के। शनिवार को उच्च माध्यमिक के चार विषय और नौवीं-दसवीं के 10 विषयों के शिक्षकों का परिणाम जारी किया गया। नौवीं और दसवीं में गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, बांग्ला, अरबी और फारसी विषयों के शिक्षकों की सूची आयोग ने अब जारी की है। हिंदी में 4242, बांग्ला में तीन, उर्दू में 1612, अरबी में चार, फारसी में 12, अंग्रेजी में 4001, विज्ञान में 4588, गणित में 4480 और सामाजिक विज्ञान में 5397 शिक्षक चयनित हुए। बीपीएससी के अध्यक्ष अतुल प्रसाद में सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

निर्धारित सीट से कम अभ्यर्थी माध्यमिक में हुए सफल

उच्च माध्यमिक स्कूलों के तरह ही माध्यमिक में भी कई विषयों में निर्धारित सीट से कम अभ्यर्थी सफल हो सके हैं। माध्यमिक में कुल 32,916 सीट पर भर्ती निकाली गई थी। इसमें से 26,204 अभ्यर्थी ही पास कर पाए। विज्ञान, अग्रेजी और हिंदी विषय में शिक्षक हीं नहीं मिले।

प्राइमरी में हिन्दी माध्यम के 62653 अभ्यर्थी पास

इससे बीपीएससी ने बुधवार देर रात प्राइमरी स्कूल के लिए परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों का रिजल्ट जारी कर दिया था। इसमें 62653 अभ्यर्थी हिन्दी माध्यम, 7797 अभ्यर्थी उर्दू और 1969 अभ्यर्थी बांग्ला माध्यम में सफल हुए। आयोग ने प्राइमरी स्कूल में 72419 का रिजल्ट दिया है। साथ ही पास हुए अभ्यर्थियों के लिए जिला भी आवंटित कर दिए गए। हालांकि, आयोग ने अब तक किसी वर्ग के रिजल्ट में कटऑफ जारी नहीं किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

5 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

6 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

7 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

16 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

16 घंटे ago