National

कोटा में नीट की तैयारी कर रही बिहार की 15 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म, पुलिस के हत्थे चढ़ा मेसकर्मी

राजस्थान के ‘कोचिंग हब’ कोटा में इंसानियत को शर्मसार करने देने वाला मामला सामने आया है. यहां बिहार से मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) की तैयारी करने आई 15 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म और डराने-धमकाने की घटना हुई. पीड़िता न किसी तरह हिम्मत जुटाकर घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी और पुलिस की स्पेशल टीम ने मामला दर्ज होने के बाद 48 घंटों में आरोपी धीरज भील और सहयोगी हॉस्टल संचालक कुलदीप वाजपेयी को गिरफ्तार कर लिया है.

घटना कोटा के राजीव गांधी नगर की है, जहां बिहार के सीतामढ़ी से नीट की तैयारी करने आई 15 वर्षीय छात्रा ने 10 अक्टूबर को थाना जवाहरनगर में बलात्कार की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई. छात्रा ने बताया कि मैं कोटा में अपनी बहन के साथ रहकर नीट की तैयारी कर रही हूं. हमारे हॉस्टल में धीरज भील नाम का लड़का खाना देने आता था. उससे मेरी जानपहचान हो गई. इसी दौरान फरवरी 2023 में धीरज ने मुझे शराब पिलाकर जबरस्ती गलत काम किया और उसके बाद ब्लैकमेल करने लगा. उसने बाद में भी 6-7 बार मेरे साथ गलत काम किया.

छात्रा ने पुलिस को आगे बताया कि जब मैंने इसकी शिकायत हॉस्टल के मालिक कुलदीप वाजपेयी से की तो उसने धीरज से शादी करने बात कही. मैंने कहा कि मैं अभी नाबालिग हूं तो कुलदीप ने मुझे सबकुछ भूल जाने के लिए कहा. वह मुझे धमकाने लगा और मुझसे कहा कि अगर तुम्हारे घर तक यह बात जाएगी तो तुम्हारी बहुत बदनामी होगी.

छात्रा ने परेशान होकर तीसरे माध्यम से पुलिस थाने में शिकायत की तो पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हॉस्टल संचालक और कुक दोनों को गिरफ्तार करके जांच शुरू की. घटना की जानकारी मिलने के बाद थानाधिकारी (जवाहरनगर थाना) के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम बनाई गई. टीम ने 48 घंटे के अंदर दुष्कर्म के आरोपी 22 वर्षीय धीरज भील को गिरफ्तार कर लिया है और 16/17 पोक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है. इसके साथ ही आरोपी के सहयोगी हॉस्टल संचालक कुलदीप वाजपेयी को भी गिरफ्तार कर लिया है. छात्रा का परिवार बिहार से अभी कोटा आ रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

5 घंटे ago

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

10 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

11 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

22 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब खोज रही पुलिस को झोपड़ी से मिले 44 लाख नगद मामले में जांच के लिए देर शाम पहुंचे SP, की पूछताछ

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…

22 घंटे ago

बिहार में 25 नई चीनी मिल खोलने का काम तेज, समस्तीपुर समेत इन जिलों में जमीन तलाश रही नीतीश सरकार

बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…

23 घंटे ago