National

‘सनातन धर्म डेंगू और कोरोना की तरह’, इसका विनाश करना होगा; तमिलनाडु CM स्टालिन के बेटे उदयनिधि के बयान पर बीजेपी ने किया पलटवार

तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए बयान को लेकर बवाल मच गया है। भाजपा ने इसे लेकर उदयनिधि की कड़ी आलोचना की है। उदयनिधि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे हैं।

मलेरिया और डेंगू की तरह है सनातन धर्म: उदयनिधि

दरअसल, शनिवार (दो सितंबर) को उदयनिधि स्टालिन ने एक कार्यक्रम में कहा कि सनातम धर्म मलेरिया और डेंगू की तरह है। इसलिए इसे खत्म किया जाना चाहिए, न कि इसका विरोध करना चाहिए।

सनातन धर्म को मिटाना है: उदयनिधि

उदयनिधि ने कार्यक्रम का नाम ‘सनातन विरोधी सम्मेलन’ की बजाय ‘सनातन उन्मूलन सम्मेलन’ रखने पर आयोजकों को धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा, कुछ चीजों का विरोध नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि उन्हें खत्म ही कर देना चाहिए। हम डेंगू, मच्छर, मलेरिया या कोरोना का विरोध नहीं कर सकते, हमें इसे खत्म करना है। इसी तरह हमें सनातन धर्म को मिटाना है। इसका विरोध करने के बजाय इसे खत्म करना चाहिए।

मैंने नरसंहार का आह्वान नहीं किया: उदयनिधि

तमिलनाडु के युवा कल्याण मंत्री उदयनिधि ने अपने बयान को स्पष्ट करने हुए कहा कि उन्होंने नरसंहार का आह्वान नहीं किया था। सनानत धर्म को उखाड़ना मानवता और मानव समानता को कायम रखना है। उदयनिधि ने शनिवार की रात एक्स पर किए गए एक पोस्ट में कहा, मैंने कभी भी सनातन धर्म का पालन करने वाले लोगों के नरसंहार का आह्वान नहीं किया। सनातन धर्म एक सिद्धांत है, जो लोगों को जाति और धर्म के नाम पर विभाजित करता है। सनात धर्म को उखाड़ना मानवता और मानव समानता को कायम रखना है।

मैं किसी भी चुनौती के लिए तैयार हूं: उदयनिधि

सनातन उन्मूलन सम्मेलन में दिए अपने बयान को दोहराते हुए उदयनिधि ने कहा कि मैं अपने हर शब्द पर दृढ़ता से कायम हूं। मैंने उत्पीड़ित और हाशिए पर रहने वाले लोगों की ओर से बात की। मंत्री ने कहा कि मैं अपने रास्ते आने वाली किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हूं। चाहे वह कानून की अदालत हो या लोगों की अदालत। फर्जी खबरें फैलाना बंद करें।

सनातन धर्म को खत्म करना चाहते हैं उदयनिधि: अमित मालवीय

तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर दिए बयान की भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कड़ी आलोचना की है। उन्होंने एक्स पर किए गए एक पोस्ट में कहा कि उदयनिधि ने सनातन धर्म को मलेरिया से जोड़ा है। उनका मानना है कि इसका न सिर्फ विरोध किया जाना चाहिए, बल्कि इसे खत्म भी किया जाना चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

15 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

16 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

17 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

24 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

1 दिन ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago