Bihar

6 महीने से चुप था…फौजी का बेटा हूं, चारा चोर का नहीं; पेशी के दौरान मनीष कश्यप ने लालू परिवार को ललकारा

जेल में बंद यूट्यूबर मनीष कश्यप की आज पटना कोर्ट में पेशी हुई। इस दौरान करीब 6 महीन बाद पहली बार मनीष कश्यप ने चुप्पी तोड़ते हुए लालू यादव परिवार पर भड़ास निकाली। और कहा कि मैं फौजी का बेटा हूं, चारा चोर नहीं। इन लोगों के आगे नहीं झुकूंगा, यह हथकड़ी ईमानदार आदमी के हाथ लगी है। मेरे दादा चीन से युद्ध में लड़े, मेरे पिता पाकिस्तान से युद्ध में लड़े थे।

मनीष कश्यप ने जेल प्रशासन पर भी भड़ास निकालते हुए कहा कि मैं 6 महीने से चुप रहा, कोर्ट आता था और चुपचाप जेल वापस लौट जाता था। लेकिन अब पानी सिर के ऊपर से बह रहा है। अब तो हद हो गई है, मुझे गंजेड़ी, नशेड़ी के बीच में बिठा जाता है। वो लोग मेरे मुंह पर फूंकते हैं, मेरा सिर दर्द होने लगता है, लेकिन पुलिस कुछ नहीं करती।’

कश्यप ने कहा कि एक दिन हम सरकार बनाएंगे और बताएंगे कैसे सरकार चलती है. उन्होंने यह भी कहा मुझे झुकाने का प्रयास किया गया है, लेकिन मैं फौजी का बेटा हूं, चारा चोर नहीं. इन लोगों के आगे झुकूंगा नहीं. यह हथकड़ी ईमानदार आदमी के हाथ लगी है. मेरे दादा चीन से युद्ध में लड़े, मेरे पिता पाकिस्तान से युद्ध में लड़े थे।

इस दौरान मनीष कश्यप अपनी मां से भी मिले और गले लगते भावुक हो गए। और कहा कि मर जाऊंगा मगर झुकूंगा नहीं। जिस दिन जेल से निकलूंगा उस दिन लाखों मां के आंखों से आंसू पोछूंगा।

मनीष कश्यप ने कहा कि मुझे पता है कि बोलेने पर मेरे खिलाफ केस भी दर्ज हो सकता है। फिर भी हम डरने वाले नहीं हैं, झुकने वाले नहीं हैं। हम बताएंगे कि सरकार कैसे चलाई जाती है, एक दिन हमारी भी सरकार बनेगी। आपको बता दें तमिलनाडु में बिहारियों के खिलाफ हिंसा को लेकर फर्जी वीडियो वायरल करने का आरोप है। जिसके बाद तमिलनाडु पुलिस उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Avinash Roy

Recent Posts

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

1 घंटा ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

5 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

5 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

16 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

16 घंटे ago