National

महाराष्ट्र में 40 मंजिला इमारत की लिफ्ट गिरने से समस्तीपुर के 3 समेत 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टभका पंचायत के किशनपुर टभका वार्ड संख्या-9 के बरैठा टोला के तीन मजदूरों की महाराष्ट्र के ठाणे में लिफ्ट गिरने से मौत हो गई। मजदूरों की पहचान कारी दास, रूपेश दास और मंजेश दास के रूप में हुई है। बताया जाता है सभी मजदूर चार सितंबर को गांव से गए थे। मजदूरों के परिवार की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है। शवों को महाराष्ट्र से लाने में असमर्थ परिवारों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

बताया गया है कि ध्रुव वोलेन मिल्स प्राइवेट लिमिटेड की साइट पर 40वीं मंजिल से आ रही लिफ्ट गिरने से तीनों मजदूर की मौत हुई है। सभी मजदूर लिफ्ट से उतर रहे थे कि नीचे इसका तार टूट गया। परिजनों ने सरकार से शव मंगवाने के साथ मदद की गुहार लगाई है। कारी दास के छोटे-छोटे चार बच्चे हैं। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि रूपेश दास की चार महीने पूर्व ही शादी हुई थी। इसके अलावा मंगेश दास को एक पुत्र है। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।

कैसे हुई घटना

जानकारी के मुताबिक बालकुम इलाके में हाइलैंड पार्क के यहां पर रूनवाल बिल्डर द्वारा 40 मंजिला की बिल्डिंग बनाई जा रही थी। बिल्डिंग का पूरा काम हो चुका था और टेरिस पर वाटर प्रूफिंग का काम चल रहा था। वॉटरप्रूफ का काम खत्म करने के बाद मजदूर लिफ्ट से नीचे जा रहे थे जिस दौरान लिफ्ट का रोप टूटने की वजह से सभी मजदूर नीचे गिर गए। कहा जा रहा है कि सात वर्कर इस लिफ्ट में सवार थे और वह सातों लिफ्ट के रोप गिरने से घायल हो गए और लिफ्ट का जो बेस था वह कर्मचारियों के ऊपर गिर गया जिसमें मौके पर ही 6 कर्मचारियों की मौत हो गई और एक कर्मचारी को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। बाद में इस कर्मचारी की भी मौत हो गई।

डीसीपी, अमर सिंह जाधव ने बताया कि शाम 5:30 के करीब थाने के बालकुम इलाके में रूनवाल की 40 मंजिला की लिफ्ट गिरने से मौके पर पांच लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। थाने डीसीपी जोन 5 के अमर सिंह जाधव ने बताया कि यह घटना किस वजह से हुई इसकी जानकारी ले रहे हैं और आगे की कार्रवाई लीगल तरीके से की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

18 मिनट ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

5 घंटे ago

अदालत में लालू-राबड़ी ने आरोपों को स्वीकार करने से किया इनकार, कहा – मुकदमे का करेंगे सामना

देश के बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land For Job) घोटाला मामले में आज दिल्ली…

9 घंटे ago

रामविलास पासवान पर टिप्पणी को लेकर बिहार विधानसभा में बवाल, विपक्ष से माफी की मांग

बिहार की सियासत में इन दिनों पारा चढ़ा हुआ है, जहाँ विधानसभा का हर सत्र…

10 घंटे ago

नीतीश कुमार पीएम मटेरियल, उनमें अद्भुत प्रतिभा..,राजद विधायक ने की तारीफ

बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा…

11 घंटे ago

CM नीतीश कुमार आज 25 लाख महिलाओं को देंगे 10-10 हजार; डीबीटी से जाएगी राशि

सरकार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री रोजगार सहायता योजना के तहत चयनित 25 लाख…

13 घंटे ago