Bihar

बिहार: सोते रह गए वार्डन- गार्ड, KGB हॉस्टल से रात को भाग गईं 55 छात्राएं, वजह कर देगी हैरान

बिहार के जमुई जिले में रविवार को वार्डन व गार्ड सोते रह गए, और छात्रावास की सभी 55 छात्रा हॉस्टल से गायब हो गई। घटना रविवार सुबह स्थानीय कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास टाइप चार की बतायी गयी है। गायब हुई सभी छात्रा स्थानीय राज्य संपोषित प्लस टू की छात्रा है जो स्कूल के छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही है। सभी 55 छात्राएं रविवार की अहले सुबह वार्डन व रात्रि प्रहरी को बिना बताए गेट खोलकर छात्रावास से अपने घर चली गई।

सुबह तीन बजे के करीब जब वार्डन की नींद खुली तो छात्रावास में एक भी बच्ची मौजूद नहीं थीं। हालांकि खोजबीन कर तीन बच्चियों को सोनो चौक से वापस छात्रावास लाया गया। सुबह दस बजे तक दो बच्चियों को चकाई से वापस लाया गया। रविवार शाम तक एक दर्जन बच्चियों को वापस बुलाया जा सका था, शेष बच्चियां अभी भी छात्रावास नहीं पहुंची है।

छात्राओं ने अव्यवस्था का लगाया आरोप 

छात्रावास लौटने वाली छात्रा अम्बाटांड़ चकाई की सोनाली कुमारी, खुशबू कुमारी, बरमोरिया की सलोनी किस्कू, धावाटांड़ की रिंकू मुर्मू, पोंझा चकाई की प्रमिता हेम्ब्रम आदि ने बताया कि शनिवार दोपहर को ही उन लोगों को खाना मिला था। रात में खाना नहीं मिला। ऐसी घटना बार-बार हो रही थी। इसलिए सभी छात्राएं बिना बताए छात्रावास से निकली और अपने-अपने घर चली गयीं। छात्राओं ने विद्यालय प्रबंधन व रसोईया पर खाना बनाने में सहयोग करने का दबाव डालने का भी आरोप लगाया है।

छात्राओं से बनवाया जाता है खाना

कहा कि जब तक हम लोग खाना बनाने में सहयोग नहीं करते हैं तब तक खाना नहीं बनता और हम लोगों को खाना नहीं मिलता है। छात्रावास में साफ सफाई की व्यवस्था नहीं है। एकाउंटेंट ब्रजेश कुमार ने बताया कि विगत तीन माह से दुकानदारों का बकाया भुगतान नहीं किया गया है। दुकानदार उनसे बकाया मांगते हैं। छात्राओं ने छात्रावास के संचालक सह प्लस टू राज्य संपोषित उच्च विद्यालय सोनो के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार पर इंटरमीडिएट परीक्षा फार्म भरने के नाम पर वसूली का आरोप लगाया है।

वहीं इस मामले पर प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार ने बताया कि खाना में शिकायत की बात सामने आ रही है। सभी छात्राएं अपने घर चली गई, उन्हें वापस लाया जा रहा है। व्यवस्था में सुधार का प्रयास किया जाएगा। आवेदन फार्म में नाजायज वसूली की बात गलत है।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

2 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

4 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

10 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

10 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

11 घंटे ago