National

‘2024 में नहीं लड़ूंगा लोकसभा चुनाव’, BJP सांसद सनी देओल ने किया बड़ा ऐलान

फिल्म गदर- 2 की सफलता के बाद फिल्म अभिनेता सनी देओल चर्चा में हैं। उधर, बैंक ऑफ बड़ौदा ने सनी देओल की कोठी की नीलामी का नोटिस वापस ले लिया है। बैंक ने इसके पीछे तकनीकी वजह बताई है। मगर विपक्ष सरकार पर हमलावर है। इन सबके बीच सनी देओल ने बड़ा एलान कर दिया है। यह एलान भाजपा को एक झटके जैसा है। सनी देओल ने एलान किया है कि वह अब चुनाव नहीं लड़ेंगे। मीडिया इंटरव्यू में सनी देओल ने कहा कि राजनीति में मन नहीं लगता, आगे चुनाव नहीं लडूंगा। सनी देओल ने कहा कि वह फिल्मों में सिर्फ काम करना चाहते हैं। इससे साफ हो गया है कि 2024 लोकसभा चुनाव में गुरदासपुर सीट से भाजपा अपना नया प्रत्याशी उतारेगी।

बता दें कि सनी देओल मौजूदा समय में पंजाब की गुरदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हैं। यह सीट भाजपा के लिए बेहद अहम है। इस सीट पर विनोद खन्ना भी भाजपा की टिकट पर 1999 से 2004 और 2014 से 2017 तक सासंद रहे। विनोद खन्ना के निधन के बाद यहां उपचुनाव में कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ ने जीत दर्ज की थी। वहीं 2019 में सनी देओल ने गुरदासपुर सीट फिर से भाजपा की झोली में डाली थी।

उधर, सुनील जाखड़ अब भाजपा में है और पंजाब भाजपा की कमान उन्हीं के हाथ में है। सनी देओल के खिलाफ गुरदासपुर में नाराजगी है। कई बार उनके गुमशुदा होने के पोस्टर भी लग चुके हैं। लोगों का आरोप है कि वह गुरदासपुर नहीं आते हैं। हाल ही में गुरदासपुर में उनकी फिल्म गदर-2 का भी लोगों ने विरोध किया था।

नहीं होगी सनी के बंगले की नीलामी

सनी देओल अपने बंगला सनी विला को बचाने में उतर आए हैं। वह अपने बकाया ऋण का भुगतान करेंगे। उन पर 56 करोड़ रुपये का ऋण है। बैंक ने भी ई-नीलामी के नोटिस को वापस ले लिया है। बता दें कि नीलामी 25 सितंबर को होनी थी। सनी देओल के पिता धर्मेंद्र गारंटर हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

3 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

3 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

3 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

12 घंटे ago