National

राहुल गांधी ने किए फ्लाइंग किस के इशारे; महिला सांसदों ने की शिकायत, स्मृति ईरानी बोलीं- देश देख रहा है

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को कांग्रेस नेता सांसद राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाया है। स्मृति ईरानी ने कहा कि अपना भाषण खत्म कर लोकसभा से बाहर जाते समय राहुल गांधी ने महिला सांसदों की तरफ फ्लाइंग किस के इशारे किए। बीजेपी की कई महिला सांसदों ने राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष को लिखित में शिकायत दी है। स्मृति ईरानी ने सदन में भी राहुल गांधी की की कथित अभद्रता की शिकायत करते हुए कहा, “मुझे एक बात पर आपत्ति है। जिसे (राहुल गांधी) मुझसे पहले बोलने का मौका दिया गया, उसने जाने से पहले अभद्रता की है। महिलाओं के प्रति इस तरह का द्वेषपूर्ण आचरण देश के सदन में कभी नहीं देखा गया। ये किस खानदान के लक्षण हैं, यह देश देख रहा है।”

इससे पहले अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने सरकार पर तीखे हमले बोले। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया था कि मणिपुर में भारत माता की हत्या की गई है और ऐसा करने वाले लोग देशद्रोही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने मणिपुर को बांट दिया है। राहुल गांधी की टिप्पणियों पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 1984 के सिख विरोधी दंगों और कश्मीर में अशांति एवं कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार का मुद्दा उठाया और कहा कि कांग्रेस का इतिहास खून से सना है और विपक्ष को महिला सुरक्षा, गरीब कल्याण, नौजवानों के हितों एवं देश के विकास से कोई सरोकार नहीं है।

लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में हस्तक्षेप करते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि पूरे देश ने देखा कि राहुल गांधी ने भारत माता की हत्या की बात की और कांग्रेस के लोग यहां मेज थपथपा रहे थे, संसदीय इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ। विपक्षी सदस्यों की टोकाटोकी के बीच ईरानी ने केंद्र में कांग्रेस की सरकार के समय हुए 1984 के सिख विरोधी दंगों और कश्मीर में अशांति एवं कश्मीरी पंडितों पर अत्याचार तथा आपातकाल के मुद्दे उठाए और कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधा।

केंद्रीय मंत्री ने लोकसभा में राहुल गांधी के एक बयान के जवाब में कहा, ”मणिपुर खंडित नहीं है, यह भारत का अभिन्न हिस्सा है।” ईरानी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने न सिखों के साथ इंसाफ किया, न ही नौजवानों, किसानों के हितों की चिंता की और न ही महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान दिया। ईरानी ने कहा, ”ऐसे में जो देश के लोगों, महिलाओं, गरीबों और नौजवानों की बात कर रहा है उस पर देश फिर से विश्वास करेगा। 2024 में फिर से नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी।”

केंद्रीय मंत्री ईरानी ने एक तस्वीर दिखाते हुए कहा कि यह धुंधली तस्वीर गिरिजा टिक्कू की है, जिनके साथ 90 के दशक में बलात्कार किया गया और उनका शरीर काट दिया गया। उन्होंने कहा कि इस घटना का दृश्य एक फिल्म में आया तो कांग्रेस के कुछ प्रवक्ताओं ने उसे दुष्प्रचार कहा। स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस के लोग नहीं चाहते कि कश्मीरी पंडितों की दास्तान कहीं सुनाई जाए। केंद्रीय मंत्री ने कहा विपक्ष ‘इंडिया’ नहीं है, क्योंकि वे भ्रष्टाचार को परिभाषित करते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्या के प्रयास मामले में नामजद अभियुक्त चंदन यादव को समस्तीपुर पुलिस ने निजी आवास से दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास मामले…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के इस गांव में गबन के आरोप में मुखिया बर्खास्त, पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर भी रोक

समस्तीपुर/खानपुर : खानपुर प्रखंड अंतर्गत श्रीपुर गाहर पश्चिमी पंचायत के मुखिया रमेश मांझी को वित्तीय…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : शिक्षकों के तबादले के लिए नई SOP लागू, ई-शिक्षाकोष पोर्टल से होगा पूरा ऑनलाइन ट्रांसफर

शिक्षा विभाग ने जिले के शिक्षकों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए बहुप्रतीक्षित मानक संचालन…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के धरमपुर में BJP अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा अटल बिहारी वाजपेई सम्मान समारोह आयोजित

समस्तीपुर : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, बिहार प्रदेश की ओर से शनिवार को शहर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

16 घंटे ago