National

मणिपुर में महिला से छेड़छाड़ का आरोपी BSF जवान सस्पेंड, वायरल हुआ था घटना का CCTV फुटेज

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने बीते हफ्ते मणिपुर में राशन की दुकान पर स्थानीय महिला से छेड़छाड़ के आरोपी जवान को निलंबित कर दिया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सीसीटीवी कैमरे में कैद वीडियो में हेड कांस्टेबल सतीश प्रसाद अपनी वर्दी पहने हुए और इंसास राइफल के साथ महिला के साथ दुर्व्यवहार करते हुए दिख रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी बड़ी संख्या में साझा किया गया। वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने भी अपने गुस्से का इजहार किया था।

बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा कि यह घटना 20 जुलाई को इंफाल वेस्ट जिले में दर्ज की गई थी। अर्धसैनिक बल को शिकायत मिलने के बाद आरोप की जांच की गई और बाद में उसी दिन जवान को निलंबित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि बल की 100वीं बटालियन से संबंधित हेड कांस्टेबल के खिलाफ कोर्ट ऑफ इंक्वायरी की कार्यवाही शुरू की गई है। जवान को पूर्वोत्तर राज्य में जातीय हिंसा के मद्देनजर सुरक्षा ड्यूटी के लिए तैनात यूनिट के रूप में भेजा गया था।

‘BSF नहीं बर्दाश्त करेगा ऐसे कृत्य’

अधिकारी ने बताया कि इस तरह के कृत्यों को बीएसएफ बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा और इस मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी। मणिपुर में अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में 3 मई को ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन हुई था। इसके बाद राज्य में भड़की जातीय हिंसा में अब तक 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार की ओर से राज्य में शांति बहाली के तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस तरह की कोशिशों में पूरी तरह से सफलता नहीं मिली है। राज्य में मेइती समुदाय की आबादी करीब 53 प्रतिशत है और वे मुख्य रूप से इंफाल घाटी में रहते हैं। वहीं, नगा और कुकी समुदाय के आदिवासियों की आबादी 40 प्रतिशत है और वे पर्वतीय जिलों में रहते हैं।

इस बीच, दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने पूछा कि जब वह इतनी दूर आकर यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाओं से मुलाकात कर सकती हैं तो मुख्यमंत्री उन पीड़िताओं से क्यों नहीं मिल सके। मणिपुर के दौरे पर रविवार को आई मालीवाल ने दावा किया कि जिन 2 महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाया गया था, उन्होंने बताया कि सरकार के किसी नुमाइंदे ने उनसे मुलाकात नहीं की है। मालीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी से राज्य का दौरा करने की अपील की।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

5 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

10 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

12 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

12 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

12 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

12 घंटे ago