National

गोरखपुर यूनिवर्सिटी में ABVP के छात्रों की गुंडई; कुलपति को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, रजिस्ट्रार और पुलिसवालों से भी की मारपीट

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर यूनिवर्सिटी में धरना दे रहे एबीवीपी के छात्रों ने शुक्रवार को कुलपति और पुलिस के साथ जमकर मारपीट. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिसमें छात्रों की गुंडाई साफ नजर आ रही है. पुलिस की दोनों तरफ से तहरीर दी गई है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

दरअसल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र फीसद वृद्धि और अपनी कई मांगों को लेकर यूनिवर्सिटी पर कई दिनों से धरना दे रहे हैं. 1 हफ्ते पहले भी छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर के साथ मारपीट की थी, जिसमें तीन छात्रों को निलंबित किया गया था. वहीं अब छात्रों ने कुलपति, रजिस्ट्रार और पुलिस से साथ मारपीट की है.

शुक्रवार दोपहर में छात्र कुलपति से मिलने जा रहे थे, ऐसे में उन्हें रोकने रजिस्ट्रार वहां पहुंचे तो छात्र आक्रोशित हो गए और मारपीट करते हुए रजिस्ट्रार को जमीन पर गिरा दिया. मौके पर मौजूद पुलिस ने छात्रों को रोकने का प्रयास किया तो छात्र उनसे भी उलझ गए और मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज भी किया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

कुलपति को गिरा-गिराकर पीटा 

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह छात्र और पुलिस वालों के बीच मारपीट हुई है. इस दौरान छात्रों ने मिलकर दरोगा तक को बुरी तरह पीटा. वहीं यहां से निकलकर छात्रों ने कुलपति को पकड़ लिया और जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा. इतना ही नहीं, छात्र कुलपति को घसीटकर दफ्तर में ले गए और कुर्सियों से उन्हें मारा.

दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस को मिली तहरीर

घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रणधीर मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों की बात सुनी गई है. सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं. वीडियो में मारपीट कर रहे छात्रों की पहचान की जा रही है और. दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है. जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. मामले में उच्च अधिकारियों से भी बात की जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

अतिक्रमण पर सख्त हुए नगर आयुक्त, समस्तीपुर स्टेशन चौक का किया औचक निरीक्षण; दुकानदारों को दुकान की सीमा में सामान रखने का निर्देश

समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…

9 मिनट ago

बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा कौन हैं, स्थायी DGP के तौर पर भी आगे चल रहा नाम

बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : हथेली पर डंसने के बाद भी सांप को नहीं छोड़ा, डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा सदर अस्पताल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…

2 घंटे ago

उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास किसानों का प्रदर्शन

समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…

2 घंटे ago

बिहार में बसेंगे नए शहर! घर से लेकर सड़क और कनेक्टिविटी तक, एक्सपर्ट बनाएंगे पूरा प्लान

बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…

6 घंटे ago

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

13 घंटे ago