Samastipur

ताजपुर-हाजीपुर पथ पर ट्रक ने मिठाई दुकानदार को कुचला, लोगों ने 2 किलोमीटर खदेड़ कर ट्रक पकड़ा, मौ’त के बाद बवाल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/ताजपुर :- समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ताजपुर-महुआ पथ पर कोठिया पुल के पास शुक्रवार की शाम एक ट्रक ने साइकिल सवार को कुचल डाला। साइकिल सवार कोठिया चौक पर ही मिठाई का दुकान चलाता था। मृतक इसी गांव का शत्रुघ्न साह (55 वर्ष) बताया गया है। घटना की सूचना पर आक्रोशित लोगों ने शव के साथ ताजपुर-महुआ पथ को कोठिया के पास जाम कर दिया।

जाम के कारण सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। घटना की सूचना पर बंगरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच जाम समाप्त कराया। घटना के संबंध में बताया गया है कि शत्रुघ्न साह अपने घर से दुकान की ओर लौट रहे थे, इसी दौरान एक ट्रक की चपेट में आ गए थे जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हालांकि इस दौरान भाग रहे ट्रक को लोगों ने करीब 2 किलोमीटर खदेड़ कर पकड़ लिया। पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया है।

सड़क जाम से लगी वाहनों की लंबी कतार

आक्रोशित लोगों द्वारा शव के साथ ताजपुर-महुआ पथ को जाम किए जाने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पटना जाने के लिए यह मुख्य मार्ग है जिससे सड़क के दोनों और कई किलोमीटर जाम लग गया। हालांकि घटना की सूचना पर बंगरा थाने की पुलिस पहुंच काफी मशक्कत के बाद जाम हटवाया। आक्रोशित लोग मृतक दुकानदार के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थेे। लोगों का कहना था कि आए दिन वाहन चालकों द्वारा लापरवाही पूर्ण तरीके से गाड़ी को तेज गति से चलाया जाता है जिससे लोगों की जान जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

6 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

12 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में दो भाई गिरफ्तार कर भेजे गये जेल

समस्तीपुर/पूसा : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में वैनी थाना पुलिस ने दो…

13 घंटे ago