National

अनोखी शादी: ना गाड़ी ना घोड़ा अपनी दुल्हनिया को लेने JCB से पंहुचा दूल्हा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

अक्सर दूल्हा घोड़ी पर बैठकर बारात लेकर निकलता हैं. इस रिवायत को लग्जरी कारों में भी बदल दिया गया है. झारखंड की राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड में एक अनोखी बारात देखने को मिला. नामकुम के टाटीसिलवे में दूल्हा कृष्णा महतो अपने दुल्हन को लेने जेसीबी लेकर पहु्ंचा. जेसीबी को फूलों से सजाया गया. जेसीबी में लगी खुदाई मशीन में मोटे गद्दे बिछाए गए. इसके बाद जेसीबी में धूमधाम से बारात निकली. सभी जेसीबी वाली यह अनोखी बारात देख हैरान रह गए. बारात को देखने भारी भीड़ जुट गई.

जेसीबी में ही बैठ दुल्हन अपने घर से हुई विदा

बता दें, नामकुम प्रखंड के टाटासिलवे आदर्श नगर स्थित एसआरएस पार्क के पास रहने वाले कृष्णा महतो की शादी चतरा बस्ती निवासी बुधराम महतो की बेटी आरती से तय हुई थी. कृष्णा महतो की इच्छा थी कि बारात थोड़े अनोखे अंदाज में निकले इसलिए उन्होंने महंगी गाड़ी की जगह जेसीबी में बारात ले कर जाने के लिए चुना. जेसीबी में सवार दूल्हा कृष्णा महतो 10 किमी का सफर कर बरात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा और धूमधाम से शादी रचाई. उसी जेसीबी में कृष्णा अपनी दूल्हन को लेकर घर लौटे.

Avinash Roy

Recent Posts

भाजपा का मुख्यमंत्री, जदयू से निशांत समेत दो डिप्टी; सांसद ने बताया नई सरकार का फार्मूला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद नई सरकार के गठन…

1 घंटा ago

मुख्यमंत्री आवास से सामानों की शिफ्टिंग शुरू, सीएम से इस्तीफे के बाद नीतीश का ठिकाना कहां होगा?

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ…

4 घंटे ago

बिहार: दारोगा के टूटे पैर को प्लास्टर के बदले कार्टन से बांधा; इस सदर अस्पताल में जुगाड़ वाले इलाज पर बिफरे DM

बिहार के शिवहर स्वास्थ्य विभाग की एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। सरकारी अस्पताल में…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनलाइन विन्जो गेम के नाम पर साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को वापस मिले 1.78 लाख रुपये, 7.30 लाख की हुई थी ठगी

समस्तीपुर : ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी के एक मामले में साइबर पुलिस…

9 घंटे ago

शाहपुर पटोरी में सात एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की अनुशंसा, रामनाथ ठाकुर ने अश्वनी वैष्णव को लिखा पत्र

समस्तीपुर/पटोरी : केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने शाहपुर पटोरी रेलवे…

10 घंटे ago

बिहार: सरकारी टीचर को छात्रा के साथ पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा, फिर भीड़ ने कानून हाथ में लेकर दे दिया दंड, जानें

कहते हैं कि बदलते वक्त के साथ समाज के हर क्षेत्र में गिरावट दर्ज की…

12 घंटे ago