National

फसल बचाने के लिए किसानों ने अपनाया गजब तरीका, भालू बन खेतों में बैठे, फोटो हुई वायरल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बंदरों के आतंक से किसान परेशान हैं। बंदरों को फसल बर्बाद करने से बचाने के लिए किसान हर हथकंडे अपना रहे हैं। अब लखीमपुर खीरी के एक गांव के किसानों ने बंदरों को भगाने के लिए ऐसी तकनीक अपनाई कि उसकी चर्चा चारों ओर होने लगी है।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में किसानों ने बंदरों से अपनी फसल बचाने के लिए भालू बनना पड़ा। किसान भालू बनकर अपने खेत की रखवाली कर रहे है। लखीमपुर खीरी के जहान नगर गांव में किसान बंदरों को गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाने से रोकने के लिए भालू की पोशाक का उपयोग करते हैं।

बंदरों को भगाने के लिए किसान बने भालू

किसानों ने फसल को बंदरों से बचाने के लिए पैसे इकट्ठा किए और बंदर की पोशाक खरीदी है। किसान ये पोशाक पहनकर खेत में बैठते हैं, ताकि बंदर फसल को नुकसान न पहुंचा सकें। भालू की पोशाक पहनकर खेतों में बैठे एक किसान की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

अधिकारियों ने नहीं दिया ध्यान, खरीदी पोशाक

एक किसान गजेंद्र सिंह ने बताया कि क्षेत्र में 40-45 बंदर घूम रहे हैं और फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हमने अधिकारियों से गुहार लगाई लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसलिए हमने (किसानों ने) पैसे का योगदान दिया और अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए 4,000 रुपये में यह पोशाक खरीदी। अब ये पोशाक पहनकर कोई न कोई खेतों में बैठा रहता है, ताकि बंदर खेतों में न आएं।

अधिकारियों ने दिया किसानों को आश्वासन

सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने के बाद चर्चाएं तेज हो गई। किसानों ने अधिकारियों पर ध्यान न देने का आरोप लगाया है। वहीं अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) संजय बिस्वाल ने कहा कि मैं किसानों को आश्वासन देता हूं कि हम बंदरों को फसलों को नुकसान पहुंचाने से रोकने के लिए सभी उपाय करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मंडल के 6 स्टेशनों को मिला ‘जंक्शन’ का दर्जा, यात्रियों को मिलेगी सुविधा; नोटिफिकेशन जारी

पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर द्वारा जारी वाणिज्यिक अधिसूचना के अनुसार समस्तीपुर मंडल के छह…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में होटलों की औचक जांच, घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन सख्त

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) दिलीप कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को शहर के…

6 घंटे ago

जनता दरबार में समस्तीपुर DM ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

समस्तीपुर : जन-समस्याओं के त्वरित समाधान एवं प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

6 घंटे ago

समस्तीपुर नगर निगम के बजट को लेकर बैठक आयोजित, सदस्यों ने किया पारित

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर में वित्तीय वर्ष 2026-27 का मेयर अनिता राम की अध्यक्षता…

6 घंटे ago

LPG सिलेंडर मिलने में आ रही दिक्कत तो इस नंबर पर करे संपर्क, बिहार सरकार ने कंट्रोल रूम बनाकर हेल्प लाइन नंबर किया जारी

ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर का असर भारत पर पड़ रहा. एलपीजी सिलेंडर क्राइसिस के कारण लोगों के…

7 घंटे ago

सम्राट चौधरी के SDO गोदाम से उठाकर ले गए 4 LPG सिलेंडर? डिप्टी सीएम के ऑफिस ने बताई सच्चाई

राजधानी पटना में रसोई गैस के अवैध उठाव का एक हैरान करने वाला मामला सामने…

9 घंटे ago