National

विपक्षी एकता की बैठक के बाद बंगाल में ममता बनर्जी ने मारी पलटी!, कांग्रेस को बताया BJP की टीम, वोट न देने की अपील

पटना में विपक्षी दलों की बैठक के बाद बंगाल लौंटीं ममता बनर्जी ने कांग्रेस और सीपीएम पर बड़ा हमला बोला है. ममता ने कांग्रेस-सीपीएम और बीजेपी को ‘महा-घोंट’ बताया है. सीएम ने कहा कि बीजेपी के बहकावे में न आएं. बीजेपी झूठों की पार्टी है, उस पार्टी को वोट न दें, जो लोगों के लिए परेशानी खड़ी करें. वहीं कांग्रेस और सीपीएम को भी बाय-बाय करें.

ममता ने कूचबिहार में पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि इन तीनों दलों ने हाथ मिलाया है. हम दिल्ली में बीजेपी के खिलाफ महा-घोंट (महागठबंधन) बनाने की कोशिश कर रहे हैं. यहां उन्होंने मेरे बारे में अपशब्द भी कहे. वे ‘महा-घोंट’ (बड़ी जटिलताएं) पैदा करना चाहते हैं. मैं उस महा-घोंट को तोड़ दूंगी और दिल्ली-बंगाल में केवल महा-जोत होगा.

ममता ने कांग्रेस को बंगाल में बीजेपी की ही टीम बताया है. उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी को एक भी वोट नहीं दें. सीपीएम को वापस मत लाओ और कांग्रेस यहां बीजेपी की ही एक और टीम है, इसलिए उन्हें वोट न दें.

सुकातां मजूमदार ने दिया जवाब 

वहीं ममता बनर्जी के इस बयान पर बंगाल बीजेपी चीफ सुकांता मजूमदार ने पलटवार किया है. मजूमदार ने कहा कि आप सीपीएम और कांग्रेस से मीटिंग करने के लिए पटना गए थे ताकि हम पर महा-घोंट बनाने का आरोप लगा सकें. कैमरा झूठ नहीं बोलता है. सीताराम येचुरी, आपसे क्या बोल रहे थे? मुख्यमंत्री अपने पूरे जीवन में प्रधानमंत्री नहीं बन सकती हैं और न ही उनका भतीजा सीएम बनेगा.

अधीर रंजन ने ममता को घेरा 

ममता बनर्जी के पंचायत चुनाव में प्रचार करने को लेकर बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि 12 साल बाद बनर्जी पंचायत चुनाव में प्रचार कर रही हैं, जोकि टीएमसी की कमजोरी को दिखाता है. उन्हें एहसास हो गया है कि अगर वह मैदान में नहीं आएंगी तो उनकी पार्टी का क्या होगा?

23 जून को हुई थी विपक्षी दलों की बैठक 

बता दें कि बीते 23 जून को पटना में 15 विपक्षी दलों की बैठक हुई थी. इस मीटिंग से ममता बनर्जी बहुत उत्साहित थीं और उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि इसमें तीन बातें तय की गई हैं, जिनमें सबसे अहम है कि हम सब मिलकर बीजेपी के खिलाफ लड़ेंगे. वहीं बैठक में राहुल गांधी ने कहा था कि इसमें जो भी दिल में है, उसे सबके सामने रखें.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में 1.53 लाख लोगों की बंद हो सकती है पेंशन, विभाग ने दी चेतावनी; जल्दी करें ये काम

समस्तीपुर : पेंशन योजना के लाभुकों को जल्द से जल्द अपना जीवन प्रमाणीकरण सत्यापन करना…

1 घंटा ago

UGC गाइडलाइंस पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के खिलाफ 18 मार्च को पटना में महाजुटान व राजभवन मार्च का आह्वान

समस्तीपुर : शहर के बी.आर.बी. कॉलेज परिसर में समता आंदोलन के तहत आइसा, आरवाईए, भीम…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : KYC अनिवार्यता व नए नियमों से गैस उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, गैस किल्लत की अफवाह के बीच नए नियम बने मुसीबत

समस्तीपुर : रसोई गैस को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है।…

4 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO ने गैस वितरकों के साथ बैठक कर दिये निर्देश, उपभोक्ताओं से अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील

समस्तीपुर : एलपीजी की आपूर्ति में संभावित बाधा को देखते हुए बुधवार को एसडीओ दिलीप…

4 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट से बाहर निकलते ही अंतरराज्यीय शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : दरभंगा जिले के युनिवर्सिटी थाने की पुलिस ने बुधवार को समस्तीपुर नगर थाने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर शहरी क्षेत्र में बाइक से सायरन बजाते हुए गली-गली रात्री गश्ती कर रही पुलिस

समस्तीपुर : नगर व मुफस्सिल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को…

5 घंटे ago