National

जोमैटो-स्विगी से 60 फीसदी सस्ता ONDC, यूजर्स जमकर कर रहे हैं तारीफ, जानिए कैसे ऑर्डर करें फूड

ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने के लिए आप ज्यादातर जोमैटो या स्विगी ऐप का इस्तेमाल करते हैं लेकिन अब इन ऐप्स को ONDC कड़ी टक्कर दे रहा है. ‘ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स’ एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो रेस्टोरेंट मालिक को सीधे ग्राहकों को खाना बेचने की सुविधा देता है. खास बात है कि इसमें किसी भी थर्ड पार्टी या फूड एग्रीगेटर जैसे जोमैटो और स्विग्गी की जरूरत नहीं है. इससे ऑनलाइन फूड ऑर्डर कराने पर खाना सस्ता मिलता है. सोशल मीडिया पर ONDC के चर्चे हैं और लोग इस नए प्लेटफॉर्म की तारीफ कर रहे हैं.

हालांकि, ओएनडीसी की शुरुआत पिछले साल सितंबर से हो गई थी लेकिन अब कम कीमत में ऑनलाइन फूड डिलीवर करने के चलते यह पॉपुलर हो रहा है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स जोमैटो और स्विगी के मुकाबले ONDC से मंगाए जाने वाले खाने की कीमतों में आने वाले भारी अंतर को शेयर कर रहे हैं.

पिछले साल आया, अब मिल रही पॉपुलेरिटी

दरअसल ‘ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स’ (ONDC), जिसका उद्देश्य देश में ई-कॉमर्स बिजनेस के लिए बेहतर माहौल बनाना है. आधिकारिक तौर पर यह प्लेटफार्म अप्रैल 2022 में लॉन्च किया गया. फिलहल यह प्लेटफार्म पर रोजाना 10,000 से ज्यादा ऑर्डर डिलीवर कर रहा है. ओएनडीसी की सर्विस देश के 240 शहरों में उपलब्ध है.

यूजर्स मौजूदा फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी और ज़ोमैटो के साथ ओएनडीसी दोनों पर खान ऑर्डर करके कीमत की तुलना कर रहे हैं. एक यूजर ने दावा किया कि कीमतों में 60 फीसदी का अंतर है यानी ONDC से मंगाया जाने वाला खाना अन्य फूड डिलीवरी ऐप की तुलना में काफी सस्ता है.

ONDC से कैसे करें ऑर्डर?

एक यूजर ने एक ही रेस्तरां से अलग-अलग ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बर्गर और सॉफ्ट ड्रिंक के ऑर्डर के बाद कुल बिल का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया. स्विगी पर बिल में ₹337 दिखाया गया था, जबकि वही फूड आइटम ओएनडीसी पर ₹185.57 में मिल रहे थे.

पेटीएम ऐप के जरिए आप ओएनडीसी की सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप पेटीएम ऐप पर जाएं और सर्च बार में ओएनडीसी लिखें. इसके बाद ग्रॉसरी से लेकर फूड आइटम के अलग-अलग ऑप्शन दिख जाएंगे और इन पर क्लिक करके आप फूड ऑर्डर कर सकते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

1 घंटा ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

1 घंटा ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

16 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

17 घंटे ago