National

‘मुझे भी साथ ले चलो’ कहते हुए शहीद की चिता पर लेट गई पत्नी, विलाप देख रो पड़ा पूरा गांव, तस्वीर ने दिल चीर दिया

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए नक्सली हमले में 10 जवान शहीद हो गए। गुरुवार को शहीदों को श्रद्धांजलि देने के बाद शवों को शहीदों के पैतृक गांव रवाना किया गया। इस दौरान एक विचलित करने वाला मामला सामने आया। एक शहीद की पत्नी अपने पति का शव देखकर पहले तो बेहोश हो गई। उसके बाद शहीद पति के साथ चिता पर लेट गई।

हालांकि परिजनों ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन वो जिद करती रही कि मैंने जिसके साथ जीने-मरने की कसम खाई थी जब वही नहीं है तो किसके लिए जिंदा रहूं। ये नजारा देख वहां मौजूद हर सख्स हैरान था। सबकी आंखों में आंसू थे। दरअसल, दंतेवाड़ा में हुए नक्सल हमले में लखमू मरकाम शहीद हो गये। लखमू मरकाम का पार्थिक देह जब उनके पैतृक गांव पहुंचा तो चीख-पुकार मच गई। शहीद का शव गृह ग्राम कसोली पहुंचा तो उनकी पत्नी भी चिता पर लेट गईं।

रोते हुए चिता में लेट गई पत्नी :

दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले में शहीद जवान के पार्थिव शरीर को जब अंतिम संस्कार के लिए परिजन लेकर जा रहे थे। तभी जवान की विधवा पत्नी रोते हुए उसकी चिता पर लेट गई। पत्नी ने रोते हुए कहा मुझे भी इनके साथ जाना है। इस दौरान परिजनों ने बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन शहीद की विधवा अपने पति के साथ जाने की जिद करती रही। कई बार बेहोश भी हुई। जब उसे होश आता तो पति के साथ जाने की रट लगाती रहती।

बुधवार को हुआ था हमला :

बता दें कि डीआरजी के जवानों को इनपुट मिला था कि इलाके में नक्सली मूवमेंट हो रही है। जिसके बाद जवानों की एक टीम सर्चिंग करने जा रही थी। इसी दौरान नक्सलियों ने पक्की सड़क में IED प्लांट किया था जिसकी चपेट में आने से 10 जवान और निजी वाहन चालक की मौत हो गई।

सीएम ने जवानों को दिया कंधा :

हादसे के बाद राज्य के सीएम भूपेश बघेल ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए। दंतेवाड़ा पुलिस लाइन में शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए भूपेश बघेल और राज्य के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भी पहुंचे। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ने शहीदों के शव को कंधा दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

5 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

7 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

7 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

9 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

9 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

12 घंटे ago