उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां जोरों पर है और सभी राजनीतिक दल जहां एक और वोटरों को लुभाने के लिए एड़ी चोटी का पर लगा रहे हैं, तो वहीं मेयर पद के प्रत्याशियों के अलावा सभासद पद के प्रत्याशी भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं. फिर चाहे प्रत्याशी निर्दलीय क्यों ना हो? उसके मन और मस्तिष्क सिर्फ एक ही बात बार-बार आ रही है कि वोटर को कैसे खुश किया जाए. फिर चाहे इसके लिए नियम कानूनों को ताक पर ही क्यों न रखना पड़े!
ऐसा ही एक मामला कानपुर में देखने को मिला जहां अंबेडकरनगर के एक प्रत्याशी रिटर्निंग ऑफिसर को पत्र लिखा और पत्र में अनुमति मांगी है कि वह रशियन लड़कियों का डांस कराना चाहता है और इसके अलावा शराब पिलाने की भी अनुमति दी जाए. इस पत्र के वायरल होने के बाद जहां एक और अधिकारी हरकत में आए तो वही सब के बीच एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें रशियन लड़की डांस करती दिख रही है.
यह वीडियो काकादेव थाना क्षेत्र के अंबेडकरनगर का बताया जा रहा है. जहां सभासद पद के निर्दलीय प्रत्याशी जिसका चुनाव चिन्ह पेंसिल है और उसका नाम संजय दुबे बताया जा रहा है. उसके द्वारा यह डांस का आयोजन किया गया, जहां एक और लेकर वायरल हुआ तो उसके साथ ही अधिकारी भी हरकत में आए हैं. पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने इस पूरे मामले का संज्ञान लिया और एसीपी स्वरूपनगर को इसकी जांच दी है ताकि तथ्य प्रकाश में आ सके हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते मगर यह वीडियो कई ग्रुप में चर्चाओं में हैं.
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…
समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों को इलाज के दौरान परेशानी नहीं हो, इसके लिए…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…