National

पुलिस ने FIR तो की लेकिन ऐक्शन नहीं, फिर SC में महिला पहलवान; बृजभूषण के खिलाफ नए सबूत का दावा

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना दे रहीं महिला पहलवानों ने बुधवार को एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। महिला पहलवानों ने अदालत में कहा कि बृजभूषण के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने भले ही एफआईआर दर्ज कर ली है, लेकिन अब तक कोई ऐक्शन नहीं लिया है। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की बेंच में पहलवानों के वकील नरेंद्र हुड्डा ने कहा, ‘हमारी शिकायत पर वे कोई भी ऐक्शन नहीं ले रहे हैं। पुलिस ने अब तक सीआरपीसी की धारा 161 के तहत हमारा बयान तक दर्ज नहीं किया है।’

इस मामले में गुरुवार को भी सुनवाई होनी है। इससे पहले वकीलों ने कहा कि यदि अदालत की अनुमति हो तो हम सीलबंद लिफाफे में इस मामले से जुड़ी कुछ चीजें पेश करना चाहेंगे। इस पर दिल्ली पुलिस का पक्ष रख रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि याची जो कुछ भी यहां देना चाहते हैं, वे चीजें सीधे पुलिस को भी सौंप सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘आखिर ये लोग सीधे पुलिस के पास क्यों नहीं जाते और वहीं पर सब चीजें दिखाते। इस मामले में जांच तो चल ही रही है।’ इस पर बेंच ने याचिकाकर्ताओं के वकील से कहा कि आपके पास जो कुछ भी है, वह सॉलिसिटर जनरल को सौंप दो।

पहलवानों के वकील ने सौंपा एक लिफाफा, कुछ नए सबूत?

जजों की इस सलाह पर वकील नरेंद्र हुड्डा ने कहा कि मैं सामग्री सॉलिसिटर जनरल को सौंप दूंगा, लेकिन ये चीजें पब्लिक डोमेन में नहीं आना चाहिए। डॉक्युमेंट्स सौंपे जाने के बाद कोर्ट ने तुषार मेहता से कहा कि आप ये चीजें मामले की जांच कर रहे अधिकारी के साथ साझा कर सकते हैं। इससे पहले अदालत में 28 अप्रैल को सुनवाई हुई थी, जहां दिल्ली पुलिस ने कहा था कि वह बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ केस दर्ज करेगी। इसके बाद उसी दिन शाम को पुलिस ने मामला दर्ज किया था। बृजभूषण पर महिला पहलवानों ने आरोप लगाया कि उन्होंने 7 लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया है। यही नहीं एक नाबालिग के साथ भी गंदी हरकत का आरोप लगाया गया है।

पॉक्सो ऐक्ट समेत पुलिस ने दर्ज किए हैं 2 केस

पुलिस ने इस केस में एक एफआईआर 7 लड़कियों से यौन उत्पीड़न के आरोप में दर्ज की है तो वहीं एक केस पॉक्सो ऐक्ट में भी अलग से फाइल हुआ है। अदालत ने सुनवाई के दौरान कहा कि पुलिस को पहलवानों की ओर से धमकी मिलने की शिकायत पर भी ध्यान देना चाहिए। पुलिस से अदालत ने 4 मई तक जवाब मांगा है कि उसने अब तक क्या कार्रवाई की है। बता दें कि अप्रैल के आखिरी सप्ताह से ही पहलवान बृजभूषण के खिलाफ जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं। इन पहलवानों से केजरीवाल, प्रियंका गांधी समेत विपक्ष के कई नेताओं ने मुलाकात भी की है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

1 घंटा ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

1 घंटा ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

16 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

16 घंटे ago