National

यूपी निकाय चुनाव: रशियन लड़कियों का डांस कराना चाहता हूं और… जब एक उम्‍मीदवार ने मांगी EC से मंजूरी

उत्‍तर प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां जोरों पर है और सभी राजनीतिक दल जहां एक और वोटरों को लुभाने के लिए एड़ी चोटी का पर लगा रहे हैं, तो वहीं मेयर पद के प्रत्याशियों के अलावा सभासद पद के प्रत्याशी भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं. फिर चाहे प्रत्याशी निर्दलीय क्यों ना हो? उसके मन और मस्तिष्क सिर्फ एक ही बात बार-बार आ रही है कि वोटर को कैसे खुश किया जाए. फिर चाहे इसके लिए नियम कानूनों को ताक पर ही क्यों न रखना पड़े!

ऐसा ही एक मामला कानपुर में देखने को मिला जहां अंबेडकरनगर के एक प्रत्याशी रिटर्निंग ऑफिसर को पत्र लिखा और पत्र में अनुमति मांगी है कि वह रशियन लड़कियों का डांस कराना चाहता है और इसके अलावा शराब पिलाने की भी अनुमति दी जाए. इस पत्र के वायरल होने के बाद जहां एक और अधिकारी हरकत में आए तो वही सब के बीच एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें रशियन लड़की डांस करती दिख रही है.

यह वीडियो काकादेव थाना क्षेत्र के अंबेडकरनगर का बताया जा रहा है. जहां सभासद पद के निर्दलीय प्रत्याशी जिसका चुनाव चिन्ह पेंसिल है और उसका नाम संजय दुबे बताया जा रहा है. उसके द्वारा यह डांस का आयोजन किया गया, जहां एक और लेकर वायरल हुआ तो उसके साथ ही अधिकारी भी हरकत में आए हैं. पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने इस पूरे मामले का संज्ञान लिया और एसीपी स्वरूपनगर को इसकी जांच दी है ताकि तथ्य प्रकाश में आ सके हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते मगर यह वीडियो कई ग्रुप में चर्चाओं में हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

नीतीश कुमार MLC तो नितिन नवीन MLA पद से आज देंगे इस्तीफा, राज्यसभा में नई पारी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। मुख्यमंत्री वर्ष 2006…

20 मिनट ago

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

10 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

13 घंटे ago