National

मनीष कश्यप को फिर लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने रिमांड अवधि 12 दिन बढ़ायी, सुप्रीम कोर्ट में 8 को सुनवाई

तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों के साथ हिंसा की फेक वीडियो वायरल करने के मामले में जेल में बंद यूट्यूबर मनीष कश्यप को एक बार फिर कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. तमिलनाडु की मदुरै कोर्ट ने मनीष कश्यप को राहत नहीं देते हुए रिमांड अवधि को 17 मई तक के लिए बढ़ा दिया है. मनीष कश्यप अब कम से कम 17 मई तक जेल में रहेंगे. उनकी जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है.

रिमांड अवधि को 12 दिनों के लिए बढ़ाया गया

हिंसा का फेक वीडियो वायरल करने के मामले में तमिलनाडु पुलिस ने मदुरै कोर्ट से यूट्यूबर मनीष कश्यप की रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग की थी. तमिलनाडु पुलिस की मांग पर सुनवाई करते हुए मदुरै कोर्ट ने यूट्यूबर की रिमांड अवधि को 12 दिनों के लिए बढ़ा दिया है. फिलहाल मनीष कश्यप मदुरै की सेंट्रल जेल में बंद है. मनीष कश्यप मामले में 8 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर ही मनीष कश्यप की रिहाई संभव है.

सुप्रीम कोर्ट में 8 मई को होगी सुनवाई

यूट्यूबर मनीष कश्यप की याचिका पर 28 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी. सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार से पूछा था कि यूट्यूबर मनीष कश्यप पर NSA क्यों लगाया गया है. तमिलनाडु सरकार की तरफ से जवाब देने के लिए कोर्ट से समय मांगा गया था. उसपर कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को जवाब देने के लिए समय देने हुए सुनवाई के लिए 8 मई की तिथि निर्धारित की थी.

न्यायिक हिरासत में है मनीष

तमिलनाडु पुलिस ने यूट्यूबर मनीष कश्यप के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. मनीष को तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी मजदूरों की पिटाई का फर्जी वीडियो वायरल करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था. तमिलनाडु पुलिस की टीम कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट लेकर मनीष को पटना से तमिलनाडु ले गई थी. वहां मदुरै कोर्ट में पेश किया था, जिसके बाद कोर्ट ने मनीष कश्यप को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था.

Avinash Roy

Recent Posts

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

4 घंटे ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

13 घंटे ago