National

द ग्रेट खली ने किया पहलवानों के आंदोलन का विरोध, बोले- “प्रदर्शन राजनीति से प्रेरित है, उनका इस्तेमाल किया जा रहा है”

वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) के पूर्व चैंपियन पहलवान दलीप सिंह उर्फ द ग्रेट खली ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे पहलवानों के विरोध-प्रदर्शन को राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि पहलवानों का इस्तेमाल किया जा रहा है। खली ने उपायुक्त अनीश यादव से मुलाकात के बाद करनाल स्थित मिनी सचिवालय में मीडिया से बातचीत में यह बात कही है।

उन्होंने दावा किया कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ चल रहे विरोध के पीछे राजनीतिक कारण हैं। उन्होंने विरोध करने वाले पहलवानों से भी आग्रह किया कि वे अभ्यास के लिए अपने मैदान में वापस आएं और पुलिस को मामले की जांच करने दें। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, “उन्होंने शिकायत दर्ज करा दी है और पुलिस और प्रशासन को मामले की जांच करने दीजिए। किसी को दबाव नहीं बनाना चाहिए।”

आपको बता दें कि विनेश फोटाट, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक सहित कुछ फेसम पहलवान पिछले कई दिनों से जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। अपने साथी खिलाड़ियों के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए वे बृजभूषण के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। आपको बता दें कि इनमें से ज्यादातर पहलवान हरियाणा के हैं।

कांग्रेस की प्रियंका गांधी, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कई किसान संघों ने इस विरोध-प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

7 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

8 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

9 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

17 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

18 घंटे ago