National

14 जून से पहले फ्री में आधार कार्ड को करा लें अपडेट नहीं तो देने होंगे पैसे, जानें तरीका

भारत में आधार कार्ड काफी अहम दस्तावेजों में गिना जाता है. आधार कार्ड के जरिए लोगों के कई काम हो जाते हैं. वहीं कई सुविधाओं को पाने के लिए भी आधार कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है. कई बार ऐसा भी देखने को मिला है कि लोगों को अपना आधार कार्ड अपडेट भी करवाना होता है. ऐसे में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने 14 जून 2023 तक आधार दस्तावेजों का ऑनलाइन अपडेशन मुफ्त कर दिया है. आमतौर पर आधार विवरण को अपडेट करने के लिए करीब 50 रुपये या 100 रुपये का शुल्क लगता है. हालांकि, 14 जून तक यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जनसांख्यिकीय विवरण को ऑनलाइन अपडेट करना फ्री होगा.

आधार कार्ड

UIDAI ने स्पष्ट किया कि यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि यह सेवा केवल myAadhaar पोर्टल पर मुफ्त है और भौतिक आधार केंद्रों पर 50 रुपये का शुल्क देना जारी रहेगा. दरअसल, यूआईडीएआई के जरिए उन लोगों को आधार कार्ड अपडेट करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिनका आधार कार्ड बने हुए 10 साल हो गए हैं और जिन्होंने आधार कार्ड को जारी होने के बाद कभी अपडेट नहीं करवाया है.

ऐसे करें ऑनलाइन अपडेट

– आधार नंबर का इस्तेमाल कर https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर लॉग इन करें.
– ‘प्रोसीड टू अपडेट एड्रेस’ विकल्प चुनें.
– रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा.
– इसके बाद आपको ‘डॉक्यूमेंट अपडेट’ पर क्लिक करना होगा.
– इसके बाद जो अपडेशन करना हो वो किया जा सकता है.
– आखिर में ‘सब्मिट’ बटन चुनें. दस्तावेजों को अपडेट करने के लिए उसी की प्रतियां अपलोड करें.
– वहीं आधार अपडेट अनुरोध स्वीकार किया जाएगा और 14 अंकों का अपडेट अनुरोध नंबर (URN) जेनरेट होगा.

अपडेट रिक्वेस्ट नंबर (URN) का इस्तेमाल कर आधार एड्रेस अपडेट की स्थिति की जांच की जा सकती है. जब अपडेट हो जाए तो अपडेटेड वर्जन डाउनलोड कर सकते हैं और एक प्रिंटेड आधार कार्ड प्राप्त कर सकते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…

9 मिनट ago

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

7 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

14 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

15 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

15 घंटे ago