National

विधायक का गजब कारनामा! झुलसा देने वाली भीषण गर्मी में गरीबों को बांटे कंबल, वीडियो वायरल

जहां एक ओर देश के कई राज्य भीषण गर्मी और हिटवेव की चपेट में हैं। देश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी कहर बरपा रही है, लोग चिलचिलाती धूप, उमस से बेचैन है। वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल के एक नेता जी के कारनामे की खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, इस झूलसाने वाली इस भीषण गर्मी में विधायक जी जनता के बीच कंबल बांटते दिखाई दिए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इन दिनों पश्चिम बंगाल में झूलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है, पूरा बंगाल भीषण गर्मी और हिटवेव से बेचैन है। पश्चिम बंगाल की सरकार ने पूरे राज्य में स्कूल-कॉलेज को एक हफ्ते तक बंद रखने का निर्देश दिया था, इसी बीच नादिया जिले से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के विधायक का गरीबों के बीच कंबल बांटने का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है।

कंबल बांटने के सवाल पर विधायक जी ने दिया ये जवाब

वायरल हो रहा ये वीडियो नादिया जिले के करीमपुर का है, जिसमें टीएमसी के विधायक विमलेंदु सिंह रॉय गरीबों के बीच कंबल बांटते दिख रहे हैं। जब विधायक से इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने अजीब दलील दी। टीएमसी विधायक ने कहा कि ईद से पहले गरीबों के बीच कपड़ों का वितरण करना था। जिन कपड़ों को बांट रहे थे उसमें कपड़ों में थे, लिहाजा उन्हें भी बांट दिया।

कई शहरों में 40 के पार पहुंच चुका है तापमान

बता दें कि, मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेष और पुडुचेरी के यानम में हीटवेव का अलर्ट जारी किया था। कई शहरों में तापमान 40 के पार पहुंच गया. इसमें महाराष्ट्र के कई शहर शामिल हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

5 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

15 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

21 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

21 घंटे ago