National

बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव के साथ वाराणसी के होटल में बदसलूकी, सामान होटल से बाहर निकाला

बिहार सरकार के वन और पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव दो दिन से वाराणसी के दौरे पर हैं। शुक्रवार की देर रात वह जिस होटल में ठहरे थे, उस होटल के मालिक ने तेज प्रताप के सुरक्षाकर्मियों का सामान निकालकर होटल के बाहर रखवा दिया, जिससे नाराज होकर तेज प्रताप यादव अपने सहयोगियों के साथ सामान लेकर देर रात रीवा होटल छोड़कर बाहर चले गए। उन्होंने इसके खिलाफ सिगरा थाने में तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक होटल प्रबंधन के ऊपर सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जिस तरीके से यह पूरा घटनाक्रम हुआ है मामला राजनीतिक रूप ले सकता है।

देर रात घाट से लौटे तो देखा समान बाहर है

तेज प्रताप यादव के नजदीकी और वाराणसी के रहने वाले प्रदीप राय ने बताया कि देर रात जब अस्सी घाट से लौटकर तेज प्रताप यादव अपने सहयोगियों के साथ होटल पर लौटे तो होटल के रिसेप्शन पर उनके सुरक्षाकर्मियों के कमरे का पूरा सामान रखा हुआ था। सीसीटीवी को देखने के बाद पता चला कि तेज प्रताप यादव के कमरे को खोला गया है। बिहार सरकार के एक मंत्री की सुरक्षा के मद्देनजर ठीक नहीं है। इसका मामला बनता है और शिकायत की गई है।

कुछ नही बोले तेज प्रताप, होटल से निकले तो चले गए विश्वनाथ मंदिर

प्रदीप राय ने बताया कि देर रात जैसे ही तेज प्रताप वापस आए तो सामान बाहर निकला देखकर उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों को तत्काल होटल पर बुलाया। सीसीटीवी की जांच करवाई और मामले से उन्हें अवगत कराया। होटल प्रबंधन ने उनसे वापस आने के लिए लेकिन मामला चौकी सुरक्षा से जुड़ा हुआ था तो उन्होंने होटल छोड़ना बेहतर समझा। हम लोगों को बताया गया कि काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन के लिए जा रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

5 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

5 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

8 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

11 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

15 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

16 घंटे ago