Bihar

बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा आज, 1.85 लाख अभ्यर्थी होंगे शामिल, 11 शहरों में होगा एग्जाम

बिहार में आज बीएड प्रवेश परीक्षा है। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा की ओर से इस परीक्षा का आयोजन राज्य के 11 शहरों में किया जाएगा। इसके लिए 302 सेंटर बनाएं गए हैं। इन सेंटर परीक्षा परीक्षा में नकल रोकने के सख्त इंतजाम किए गए हैं।

बिहार में दो वर्षीय बीएड एवं शिक्षा शास्त्री प्रोगाम में दाखिले के लिए यह एंट्रेंस एग्जाम आयोजित किया जा रहा है। परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होगी और दोपहर 1 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर एग्जाम सेंटर पर रिपोर्ट करना होगा। देरी करने वाले कैंडिडेट्स को परीक्षा केंद्र पर अनुमति नहीं दी जाएगी। इस परीक्षा में मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 1.85 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 30 मार्च को पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

अभ्यर्थी ध्यान रखें ये बातें 

छात्र-छात्राओं को ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा में शामिल होने के लिए बिहार बीएड सीईटी 2023 परीक्षा के एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है। अगर कोई छात्र हॉल टिकट ले जाने में विफल रहते हैं, तो उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

कैंडिडेट्स उत्तर देने से पहले परीक्षा से जुड़े सभी नियमों को पढ़ लें। किसी भी तरह की लापरवाही बरतने पर उन्हें परीक्षा में नुकसान उठाना पड़ सकता है।

परीक्षा हॉल के अंदर किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की अनुमति नहीं दी जाएगी।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे प्रश्न पत्र को ध्यान से देखें और अधिक से अधिक प्रश्नों के उत्तर देने का प्रयास करें, जिससे वे एग्जाम में बेहतर अंक स्कोर कर सकें।

नहीं होगी निगेटिव मार्किंग

बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2023 दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को 120 बहुविकल्पीय प्रश्नों का उत्तर देना होगा। एग्जाम में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी। ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

5 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

17 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

17 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

18 घंटे ago