National

अतीक पर गोल‍ियों की बौछार करने वाले लवलेश की मां बोलीं- वो बहुत धार्मिक, रोज मंद‍िर जाता है

गैंगस्टर से नेता बने माफ‍िया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में मीडिया की चकाचौंध के बीच गोली मारकर हत्या करने के एक दिन बाद हमलावरों में से एक लवलेश तिवारी की मां से जागरण के र‍िपोर्टर ने बात की। इस दौरान लवलेश की मां ने कहा कि उनका बेटा बहुत धार्म‍िक है। पता नहीं ये उसने कैसे कर द‍िया। उन्‍होंने बताया क‍ि वह हर रोज मंद‍िर जाता था। एक सप्‍ताह पहले वो घर से न‍िकला था। इसके बाद हमारी उससे कोई बात नहीं हुई। उसका फोन भी। स्विच ऑफ था। उससे बात नहीं की है। उसका फोन भी स्विच ऑफ था।

लवलेश के पिता यज्ञ तिवारी ने कहा कि उनका बेटा बेरोजगार और नशे का आदी है। उन्‍होंने कहा क‍ि पहले टीवी पर घटना देखी तो यकीन नहीं हुआ। फ‍िर सुबह देखा तो कंफर्म हुआ। क‍ि वह मेरा बेटा है। हमने टीवी पर घटना देखी। हमें लवलेश की हरकतों की जानकारी नहीं है और न ही हमें कुछ करना है इसके साथ।

वह कभी भी यहां नहीं रहता था और न ही वह हमारे पारिवारिक मामलों में शामिल था। उसने हमें कुछ नहीं बताया। वह पांच-छह दिन पहले यहां आया था। हमारी उससे सालों से बात नहीं हुई है। पहले से ही एक मामला है उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उस मामले में वह जेल भी जा चुका है। यज्ञ तिवारी ने कहा वह काम नहीं करता। वह ड्रग एडिक्ट था। हमारे चार बच्चे हैं। हमें इस बारे में कुछ नहीं कहना है।

उत्तर प्रदेश के झांसी में एक मुठभेड़ में अतीक अहमद के बेटे असद के मारे जाने के कुछ घंटे बाद, माफिया से नेता बने अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ अहमद शनिवार को प्रयागराज में मेडिकल जांच के लिए ले जाते समय लवलेश त‍िवारी, अरुण मौर्य और सनी ने ताबड़तोड़ फायर‍िंग कर मार ग‍िराया था।

प्रयागराज के पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने पहले कहा, “तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। एक पत्रकार भी गिरकर घायल हो गया और एक कांस्टेबल को गोली लगी।

Avinash Roy

Recent Posts

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

13 मिनट ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

25 मिनट ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

11 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

11 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

12 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

12 घंटे ago