National

चीन को पछाड़कर भारत बना सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश, UN पॉपुलेशन रिपोर्ट

भारत अब दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है. संयुक्त राष्ट्र की ताजा रिपोर्ट में हिंदुस्तान ने इस मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है. एक साल में भारत की जनसंख्या 1.56 फीसदी तक बढ़ गई है. रिपोर्ट के अनुसार अब भारत की आबादी 142.86 करोड़ हो गई है जबकि 142.57 करोड़ के साथ चीन दूसरे नंबर पर खिसक गया है. यूएन की रिपोर्ट के अनुसार एक साल में भारत की जनसंख्या 1.56 फीसदी बढ़ी है.

इस रिपोर्ट में बताया गया कि भारत की कुल प्रजनन दर 2.0 है. यहां एक एक भारतीय पुरुष के लिए औसत जीवन 71 साल है महिलाओं का 74 साल है. ये रिपोर्ट 1978 से प्रकाशित हो रही है. UNFPA इंडिया के प्रतिनिध ने कहा कि अब दुनिया की आबादी 8 अरब हो गई है. हम भारत के 1.4 अरब लोगों को 1.4 मौकों के रूप में देखेंगे. उन्होंने कहा कि भारत एक शक्तिशाली देश है. शिक्षा, सार्वजनिक स्वास्थ्य और स्वच्छता और आर्थिक विकास के मामले में लगातार आगे बढ़ रहा है. हम तकनीकी मामले में हर रोज नए-नए रिकॉर्ड्स बना रहे हैं.

भारत में सबसे ज्यादा युवा आबादी

इस रिपोर्ट में एक और खुश होने वाली ये है कि भारत की 25 फीसदी आयु 0-14 साल के है. इसके बाद 10-19 साल तक के 18 फीसदी लोग हैं. 10-24 साल तक के लोगों की तादाद 26 फीसदी है. लेकिन भारत में 15-64 साल के बीच लगभग 68 परसेंट है. यानी भारत में युवाओं की सबसे ज्यादा तादाद है. चीन में हालाल खराब हो गए हैं. यहां पर 20 करोड़ लोग तो 65 साल से अधिक है.

चीन की बूढ़ी आबादी

चीन अपनी बूढ़ी आबादी से परेशान हो चुका है. वहां पर जनसंख्या बढ़ाने के लिए सरकार हर रोज नए-नए प्रलोभन दिए जा रहे हैं. लेकिन फिर भी यहां पर लोग एक बच्चे से ज्यादा पैदा नहीं कर रहा. अब तो यहां अविवाहित भी बच्चा पैदा कर सकते हैं, उसको वो सारी सुविधाएं मिलेंगी जो एक शादी-शुदा कपल के बच्चे को मिलती है. चीन के एक कॉलेज ने तो ऐसे कपल जो रिलेशनशिप में उनको एक हफ्ते की हनीमून छुट्टी तक दी है. ताकि वो अकेले में समय बिता पाएं और इससे आबादी बढ़ेगी. चीन की लगभग 40 फीसदी आबादी 60 साल के ऊपर की हो गई है. यहां पर एक वक्त पर जनसंख्या काबू करने के लिए नियम बना दिए थे.

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

15 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

15 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

17 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

19 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

23 घंटे ago