National

जिस पिस्टल से हुई अतीक अशरफ की हत्या, वो भारत में बैन, तुर्किए करता है निर्माण, कीमत 6 से 7 लाख

अतीक अहमद और अशरफ अहमद की 15 अप्रैल की शाम तीन लोगों ने प्रयागराज के एक अस्पताल के बाहर गोली मार कर हत्या कर दी। इस हत्या में इस्तेमाल की गयी पिस्टल का नाम जिगाना (Zigana) है। यह भारत में बैन है, जिगाना (Zigana) पिस्टल तुर्की (Turkey) में बनाई जाती है और इसकी कीमत 6 से 7 लाख के बीच बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक इस ही पिस्टल के साथ लवलेश तिवारी, सनी और अरुण मौर्या ने अतीक और अशरफ की हत्या की थी। सूत्रों के मुताबिक सनी के किसी बड़ी गैंग से जुड़े होने की बात भी सामने आ रही है। फिलहाल तीनों हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में हैं।

क्या है जिगाना (Zigana) पिस्टल की खासियत?

जिगाना है एक सेमी औटोमेटिक पिस्टल है। इसका निर्माण तुर्की की एक कंपनी करती है। इसका उत्पादन 2001 में किया गया था। इसकी कीमत 6 से 7 लाख बताई जाती है। भारत में यह पिस्टल बैन है इसलिए इसे अवैध तरीके से लाया जाता है। इसका इस्तेमाल सिर्फ तुर्की में ही नहीं बल्कि इसे मलेशियाई आर्मी, अजरबैजान आर्मी, फिलिपिन आर्मी और कई बड़े देशों में होता है।

FIR दर्ज

इस मामले को लेकर पुलिस ने रविवार की सुबह तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने बताया कि प्रयागराज के धूमनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक (SHO) राजेश कुमार मौर्य ने ‍शाहगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, अतीक अहमद और अशरफ की हत्या में लवलेश तिवारी (बांदा), मोहित उर्फ सनी (हमीरपुर) और अरुण मौर्य (कासगंज-एटा) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ IPC की धाराओं 302 (हत्या) और 307 (हत्या के प्रयास) के अलावा आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को रात में ही पकड़ कर घटना में प्रयुक्त असलहों को बरामद कर लिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

9 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

10 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

11 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

12 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

12 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

15 घंटे ago