भारत अब दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन गया है। इसी साल जनवरी में भारत के चीन से आबादी में आगे निकलने की खबर आई थी, लेकिन अब संयुक्त राष्ट्र ने भी इस बात पर मुहर लगा दी है। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के आंकड़ों के मुताबिक भारत की आबादी फिलहाल चीन के मुकाबले 29 लाख ज्यादा है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि भारत ने चीन को जनसंख्या के मामले में कब पीछे छोड़ा। यूनाइटेड नेशंस पॉप्युलेशन फंड की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया की आबादी अब 8 अरब से ज्यादा हो गई है। जनसंख्या कोष की रिपोर्ट का शीर्षक ‘अब अरब जिंदगियां, अनंत संभावनाएं’ है।
संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक भारत की आबादी अब 1 अरब 42 करोड़ 86 लाख है तो वहीं चीन की आबादी अब 1 अरब 42 करोड़ 57 लाख है। इस तरह दोनों देशों की आबादी में 29 लाख का अंतर आ गया है। 1950 से संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या का आंकड़ा रखता है और तब से ऐसा पहली बार है, जब भारत ने आबादी के मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के मीडिया सलाहकार अन्ना जेफरीज ने बताया, ‘हां, यह साफ नहीं है कि भारत ने चीन को कब पीछे छोड़ा है। दरअसल दोनों देशों के बीच सीधे तौर पर तुलना करना कठिन है क्योंकि दोनों देशों के डाटा कलेक्शन में थोड़ा अंतर है।’
उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट से यह साफ होता है कि चीन की जनसंख्या का लेवल बीते साल पीक पर पहुंच गया था और अब गिरावट आने लगी है। वहीं भारत की आबादी फिलहाल बढ़ोतरी की दिशा में है। हालांकि भारत की भी आबादी की ग्रोथ रेट 1980 के बाद से गिरावट की ओर है। इसका मतलब यह हुआ कि आबादी तो भारत की बढ़ रही है, लेकिन उसकी दर पहले के मुकाबले अब कम हो गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की 25 फीसदी आबादी से 0 से 14 साल के बीच है। इसके अलावा 18 फीसदी लोग 10 से 19 साल तक की उम्र में हैं।
वहीं 10 से 24 साल तक की उम्र के लोगों की संख्या 26 फीसदी के करीब है। देश में 68 फीसदी आबादी की उम्र 15 से 64 साल है। वहीं 7 फीसदी लोगों की उम्र 65 साल से अधिक है। वहीं चीन में 65 साल से अधिक उम्र के लोगों की आबादी 14 फीसदी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन के लोगों की जीवन प्रत्याशा भारत के मुकाबले बेहतर है। चीन में महिलाओं की जीवन प्रत्याशा 82 साल है और पुरुषों की 76 वर्ष है। इसके अलावा भारत में महिलाओं की औसत आयु 74 साल है, जबकि पुरुषों की 71 साल ही है।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…
समस्तीपुर : शिक्षा, रोजगार, महंगाई और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के मुद्दों को लेकर…
भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…
बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…
फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…