National

36 दिनों से फरार चल रहा अमृतपाल सिंह गिरफ्तार, पंजाब पुलिस ने की पुष्टि

पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने रविवार की सुबह वारिस पंजाब दे (Waris Punjab De) के चीफ अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) को गिरफ्तार कर लिया है। उसके गिरफ्तारी की पुष्टि पंजाब पुलिस ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकांउट के जरिए जानकारी देते हुए की है।

पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह पर लगाया है NSA

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह ने पंजाब में मोगा पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने अमृतपाल सिंह और उसके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के सदस्यों के खिलाफ 18 मार्च को कार्रवाई शुरू की थी, जब उसके समर्थकों ने अजनाला पुलिस थाने पर धावा बोल दिया था। अमृतपाल लगातार खालिस्तान की मांग उठाता रहा है और अजनाला कांड के बाद से ही पंजाब पुलिस उसकी तलाश में जुट गई थी।

अमृतपाल के समर्थक उसे ‘भिंडरावाले 2.0’ कहते हैं

अमृतपाल सिंह सबसे पहले 23 फरवरी 2023 को चर्चा में आया था। उसने अजनाला पुलिस स्टेशन में अपने करीबी को छुड़ाने के लिए हजारों समर्थकों के साथ हमला बोल दिया था। इस हमले में 6 पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे। जिसके बाद उसने टीवी चैनलों में दिए इंटरव्यू में खालिस्तान की मांग की थी। अमृतपाल सिंह खालिस्तानी अलगाववादी और आतंकवादी जरनैल सिंह भिंडरावाले का अनुयायी होने का दावा करता है। उसके समर्थक उसे ‘भिंडरावाले 2.0’ कहते हैं। अमृतपाल सिंह पर सरकारी कार्रवाई में बाधा डालने, शांति भड़काने जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। पंजाब पुलिस ने उस पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) भी लगाया है।

NRI किरणदीप कौर से की है शादी

अमृतपाल सिंह वारिस पंजाब दे का प्रमुख है। इस संगठन को एक्टर दीप सिंधु ने शुरू किया था, जिनका साल 2022 में सड़क हादसे में निधन हो गया था। दीप सिंधु की मौत के बाद अमृतपाल सिंह इस संगठन का प्रमुख बन गया। अमृतपाल सिंह का जन्म 1993 में पंजाब के जल्लूपुर खेरा में हुआ था। अमृतपाल सिंह खुद को सिख समुदाय का प्रतिनिधि बताता है और अलग खालिस्तान की मांग करता है। उसने कुछ ही वक्त पहले ब्रिटेन में रहने वाली एनआरआई किरणदीप कौर से शादी की है।

दुबई से भारत लौटकर बना ‘वारिस पंजाब दे’ का प्रमुख

वारिस पंजाब दे प्रमुख खुद को आध्यात्मिक नेता बताता है। उसका कहना है कि वह युवाओं को ड्रग्स के जाल से निकालकर मानेगा। जिसके बाद पंजाब और भारत के अन्य हिस्सों में उसके फॉलोअर्स की संख्या बढ़ गई। अमृतपाल सिंह साल 2012 में काम के सिलसिले में दुबई गया था और हाल ही में वहां से भारत लौटा था। उसने 12वीं तक पढ़ाई की है। वह दुबई में रहकर ट्रांसपोर्ट का बिजनेस कर रहा था।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

4 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

5 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

5 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

14 घंटे ago