National

बिहार समेत देश के 71 हजार युवाओं को आज मिलेगा रोजगार, PM मोदी देंगे नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रोजगार मेले में सरकारी सेवाओं के लिए नवनियुक्त 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इनमें अकेले रेलवे विभाग के 50 हजार नवनियुक्त कर्मी शामिल हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित भी करेंगे। सरकारी सूत्रों के मुताबिक रोजगार मेले के कार्यक्रम के दौरान सरकार के कई मंत्री देश के 45 अलग-अलग जगहों पर सरकारी मेले में शिरकत करेंगे।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जयपुर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण चेन्नई, जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर, भारी उद्योग मंत्री महेंद्र पांडे लखनऊ अर्जुन मुंडा रांची, नितिन गडकरी नागपुर, धर्मेंद्र प्रधान भुवनेश्वर और हरदीप सिंह पुरी पटियाला में रहेंगे।

मोदी सरकार रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत रोजगार मेला आयोजित कर रही है। इस साल के अंत तक दस लाख सरकारी नौकरियों का वादा कर चुकी सरकार अब तक 1.46 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र बांट चुकी है। सरकार की योजना इस साल के अंत तक हर हाल में शेष 7.83 लाख रिक्तियां खत्म करने की है।

मोदी सरकार बीते साल अक्तूबर महीने में 75 हजार और इस साल जनवरी महीने में 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र बांट चुकी है। तीसरे रोजगार मेले के बाद नियुक्ति पत्र पाने वालों की संख्या 2.17 लाख हो जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

5 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

5 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

8 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

11 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

14 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

16 घंटे ago