National

दिल्ली AIIMS के सुरक्षा गार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, पूर्व विधायक का पैसे से भरा सूटकेस लौटाया वापस

दिल्ली के एम्स में इलाज करवाने आए बिहार के पूर्व विधायक को एक लाख रुपये से भरा बैग लौटाने वाले सुरक्षा गार्ड को एम्स प्रशासन की तरफ से पदोन्नति दी गई है. बिहार के पूर्व एमएलए अनिल कुमार इलाज के लिए दिल्ली एम्स के राजकुमारी अमृत कौर ओपीडी पहुंचे थे और इसी दौरान वह ब्लॉक में अपना सूटकेस भूल गए. अस्पताल के सुरक्षा गार्ड अमरनाथ राजक ने एक सूटकेस को देखा, जिसके बाद उसने आसपास उसको खोजने की कोशिश भी की और कई बार आवाज भी लगाई.

इस दौरान एक युवक आया उसने कहा यह बैग मेरा है, जब उन्होंने कहा कि वे सिक्योरिटी ऑफिस चलिए वहां पर जाकर अपना नाम पता और बताएं कि किस प्रकार से यह सूटकेस तुम्हारा है. उसका प्रूफ दीजिए उसके बाद वह व्यक्ति बोला तुम चलो मैं आता हूं. इसके बाद वहां पर कोई व्यक्ति नहीं पहुंचा. इसके बाद उन्होंने सूटकेस के बारे में अपने बड़े अफसरों को अवगत कराया और सूटकेस को उन्होंने सुरक्षा नियंत्रण कक्ष को दे दिया. इस मामले में एम्स के निदेशक एम श्रीनिवास ने गार्ड का सम्मान किया. साथ ही उसे सुरक्षा गार्ड से नागरिक सुरक्षा पर्यवेक्षक में सुरक्षा विभाग के साथ परामर्श कर पदोन्नत किया है.

वहीं, एम्स के सुरक्षा गार्ड अमरनाथ राजक ने बताया कि 27 फरवरी को बिहार के पूर्व विधायक अनिल कुमार इलाज के लिए राजकुमारी अमृत कौर ओपीडी आए थे. इसके बाद ब्लॉक में अपना सूटकेस भूल गए थे. उसने देखा और सूटकेश के मालिक की तलाश करने की कोशिश की. फिर उन्होंने इसे सुरक्षा नियंत्रण कक्ष को दे दिया.

इसके मालिक का पता लगाने के लिए सूटकेस खोला गया. अधिकारियों ने पाया कि इसमें नकदी और कपड़े थे कुछ नंबरों वाली एक डायरी भी पाई गई उन नंबरों में से कुछ पर कॉल करने के बाद, यह पता चला कि ये सूटकेस अनिल कुमार का है. इस पूरी प्रक्रिया का वीडियो भी बनाया गया. उन्हें एम्स के द्वारा सम्मानित भी किया गया है. पूर्व विधायक ने उन्हें लिखित में थैंक यू कहकर सम्मान दिया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

3 घंटे ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में मिलावटी मसाला बनाने वाले उद्योग पर छापेमारी, दो गोदाम और एक मिल सील

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

13 घंटे ago