National

इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, मंदिर में बनी बावड़ी की छत धंसी, 25 से ज्यादा लोग अंदर गिरे

मध्यप्रदेश के इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा हो गया. यहां एक मंदिर में कुएं पर बनी छत धंस गई. इसके चलते कई लोग बावड़ी (कुएं) में गिर गए. बावड़ी में गिरे लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है.

बताया जा रहा है कि ये हादसा स्नेह नगर के पास पटेल नगर में हुआ. यहां बेलेश्वर महादेव झूलेलाल मंदिर में कुएं पर बनी छत धंस गई. इसके चलते इस पर मौजूद लोग कुएं में गिर गए.

बताया जा रहा है कि रामनवमी पर मंदिर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. लोग पूजा अर्चना और आरती कर रहे थे. मंदिर में एक बावड़ी थी, इस पर 10 साल पहले छत डाल दी गई थी. पूजा के दौरान 20-25 लोग बावड़ी की छत पर खड़े थे, तभी छत धंस गई. छत धंसने से कुएं में करीब 20-25 लोग इसमें गिर गए. यह बावड़ी 50 फीट गहरी बताई जा रही है.

जिला प्रशासन मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुट गया है. हालांकि, कुएं में पानी है, इसके चलते रेस्क्यू अभियान में दिक्कत हो रही है. मंदिर के आस पास लोगों को जाने से मना कर दिया गया है.

इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि संख्या के बारे में बताना मुश्किल है. 5 लोगों को निकाल लिया गया है. हमारी प्राथमिकता कुएं में गिरे लोगों को जल्द से जल्द बाहर निकालने की है. रेस्क्यू टीम, पुलिस और स्थानीय लोग लोगों को बाहर निकालने में जुटे हैं. जिन लोगों को बाहर निकाला गया है, उन्हें अस्पताल में भेजा गया है.

उन्होंने बताया कि रस्सियां डालकर लोगों को निकाला जा रहा है. रेस्क्यू टीम के लोग कुएं में उतरकर लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं. पूरा जिला प्रशासन वहां पहुंच गया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पुतली कला और शिक्षा पर डॉक्यूमेंटरी फिल्म का हो रहा निर्माण

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड के मध्य विद्यालय बाजीतपुर करनैल की शिक्षिका ज्योति…

13 घंटे ago

SP ने किया मुफस्सिल थाने का निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश

समस्तीपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने सोमवार को मुफ्फसिल थाने पर वार्षिक निरीक्षण कर…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : गेहूं के खेत में मिला अज्ञात युवक का चेहरा झुलसा शव, पहचान छिपाने के लिये तेजाब से जलाया

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के डगरूआ गांव के वार्ड संख्या-8 में…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में 16 अप्रैल से एथलेटिक्स का महाकुंभ, तैयारियां तेज

समस्तीपुर: जिले के खिलाड़ियों के लिए शहर के पटेल मैदान में 16 से 18 अप्रैल…

14 घंटे ago

बिहार: सर्विस कंफर्मेशन के नाम पर 70 हजार की घूस मांगी, SDO के स्टोनो और क्लर्क को निगरानी ने दबोचा

भागलपुर के अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय के क्लर्क और स्टेनो को निगरानी ने सोमवार को कार्यालय…

15 घंटे ago

नेपाल में बालेन शाह की जीत पर बिहार में जश्न; सीतामढ़ी के ग्रामीण बोले- “जिसे गोद में खिलाया, वो PM बन गया”

पड़ोसी देश नेपाल में बालेन शाह की पार्टी रासोपा की प्रचंड जीत के बाद सीतामढ़ी…

17 घंटे ago