National

प्रवासी श्रमिकों से मिलने पहुंचे तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन, कही यह बड़ी बात

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

तमिलनाडु में प्रवासी श्रमिकों को लेकर चल रही अटकलों के बीच मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मंगलवार को लेटेक्स इकाई में मजदूरों के एक समूह से मुलाकात की। मुख्यमंत्री की मुलाकात ऐसे वक्त हुई है, जब राज्य में प्रवासी मजदूरों पर कथित हमलों के फर्जी वीडियो वायरल हो रहे हैं। अफवाहों की वजह से हालात गड़बड़ चल रहे हैं।

इस दौरान श्रमिकों ने सीएम को बताया कि उनके आसपास काम का अच्छा माहौल है। कुछ मजदूर पांच साल से अधिक समय से यहां रह रहे हैं। कई अपने परिवारों के साथ हैं और स्थानीय लोग उनके साथ भाईचारे का व्यवहार कर रहे हैं। श्रमिकों ने उन्हें बताया कि उन्हें कोई डर नहीं है। मुख्यमंत्री ने उनसे अफवाहों पर ध्यान नहीं देने को कहा।

इस बीच पटना में द्रमुक के वरिष्ठ नेता और सांसद टीआर बालू ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। उन्होंने सीएम स्टालिन की ओर से बिहार सहित राज्यों के प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा के लिए सरकार के कदमों पर भेजी गई एक रिपोर्ट सौंपी। वहीं, DMK के उपमहासचिव ए राजा ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोजपा नेता बिहार में भाजपा की बी-टीम की तरह काम कर रहे हैं। दरअसल, पासवान छह मार्च को चेन्नई में थे और उन्होंने राज्यपाल आर एन रवि से मुलाकात की थी। उन्होंने बिहार के कार्यकर्ताओं पर हमले के आरोपों की गहन जांच की मांग करते हुए इस मुद्दे पर एक ज्ञापन सौंपा था।

इससे पहले स्टालिन ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी द्रमुक की लोकप्रियता को कुछ लोग सहन नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए वे गड़बड़ी पैदा कर इसे सत्ता से हटाने की कोशिश कर रहे हैं। द्रमुक सरकार को राज्य के अंदर और बाहर सम्मान मिल रहा है, उसकी तारीफ की जा रही है, लेकिन देश को बांटना चाह रहे लोग हम पर कीचड़ उछाल रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

3 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

6 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर शहर में आज निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन मार्गों पर रहेगी नो-एंट्री व नो-पार्किंग

तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : शहर में निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक…

8 घंटे ago

दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली से हर महीने 90 रुपये बचेंगे, बिहार में कंपनी ने गिनाए फायदे

बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली मिलने की व्यवस्था (टीओडी टैरिफ)…

9 घंटे ago