Categories: NationalNEWS

नागालैंड में JDU के एकमात्र MLA ने भी BJP सरकार को बिना शर्त दिया समर्थन

नागालैंड में नेफ्यू रियो पांचवीं बार मुख्यमंत्री बने हैं. इस बार नागालैंड के 60 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में जदयू के एक उम्मीदवार को जीत मिली थी और अब नागालैंड में बीजेपी की गठबंधन वाली सरकार को जदयू के एकमात्र विधायक ने भी समर्थन किया है. नागालैंड जदयू की तरफ से बिना शर्त समर्थन दिया गया है. हालांकि नागालैंड जदयू प्रभारी अफाक खान का कहना है कि पार्टी ने कोई समर्थन देने का फैसला नहीं लिया है.

नागालैंड में JDU के इकलौते विधायक ने BJP सरकार को दिया समर्थन: इससे पहले भी नागालैंड में विपक्ष नहीं था और इस बार भी विपक्ष में एक भी सदस्य नहीं है. सभी दल के विधायक सरकार के साथ हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के विधायक ने भी सरकार का समर्थन किया है. हालांकि जदयू के समर्थन को लेकर जदयू के नागालैंड प्रभारी अफाक खान का कहना है कि पार्टी ने कोई समर्थन का फैसला नहीं लिया है. ऐसे तो नागालैंड में जदयू ने पूरी ताकत के साथ इस बार चुनाव लड़ा था और 8 से अधिक सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता चुनाव प्रचार करने भी गए थे लेकिन जदयू को केवल एक सीट पर जीत मिली और 2 सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे.

राष्ट्रीय पार्टी बनने के सपने को लगा धक्का:

पार्टी को उम्मीद के अनुसार सफलता नहीं मिली. पार्टी ने 6% से अधिक वोट प्राप्त करने का लक्ष्य रखा था जिससे उसे राज्यस्तरीय पार्टी का दर्जा प्राप्त हो जाए और जदयू को पूरे देश में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल जाए, लेकिन यह मंसूबा धरा का धरा रह गया. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को नागालैंड में बड़ा झटका लगा है और अब नागालैंड जदयू के एकमात्र विधायक ने सरकार का भी समर्थन कर दिया गया है. जदयू के तसेमिनयु विधानसभा क्षेत्र से जवेंगा सेब ने चुनाव जीता है.

एकमात्र JDU विधायक ने दिया बीजेपी को सपोर्ट:

नागालैंड में जदयू को लगातार झटका लग रहा है. पहले चिराग पासवान की पार्टी ने जदयू के उम्मीदवार सहित बड़ी संख्या में नेताओं को अपनी पार्टी में मिला लिया था. चिराग पासवान की पार्टी को जदयू से बेहतर सफलता मिली. दो सीट पर जीत मिली और 8% से अधिक वोट भी आया है. अब पार्टी के फैसले से अलग वहां के विधायक ने सरकार का समर्थन कर दिया है. एक तरफ नीतीश कुमार विपक्षी एकजुटता की बात कर रहे हैं और दूसरी तरफ उनकी पार्टी के विधायक बीजेपी गठबंधन का सपोर्ट कर रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

14 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

14 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

14 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

22 घंटे ago